Home Remedies For Heartburn: एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 06, 2024

Home Remedies For Heartburn: एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

गर्मियों के मौसम में अक्सर सीने में जलन होने लगती है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है। गलत खानपान के कारण सीने में जलन होने लगती है। इसको हार्ट बर्न या एसिड रिफलक्स भी कहा जाता है। वहीं इसके लिए कई तरह की दवाईयां भी आपको मार्केट में मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप इस समस्या से घरेलू तरीके से निजात पाना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से आप सीने में जलन और बेचैनी की समस्या से राहत पा सकते हैं।


एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका सीने के जलन को कम करने में मददगार है। इसके लिए आप दो छोटे चम्मच एप्पल साइड विनेगर को एक गिसाल पानी में मिलाकर पिएं। इससे एसिडिटी की समस्या दूर होती है। साथ ही इस घरेलू नुस्खे को करने से वेट भी कंट्रोल में रहता है।


लौंग

सीने में जलन की समस्या होने पर लौंग चूसना भी काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर आपका खाया-पिया आसानी से नहीं पचता है, तो लौंग के सेवन से आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही यह मुंह से आने वाली बदबू से भी छुटकारा दिलाने में सहायक होती है।


अजवाइन

सीने की जलन को दूर करने में अजवाइन भी फायदेमंद होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए रात को एक गिलास पानी में अजवाइन भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। या फिर आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपका पाचन सही रहेगा और हार्ट बर्न की समस्या से भी राहत मिलेगी।


एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस अपच, गैस और एसिडिटी से निजात दिलाने में सहायक होता है। आप इसके पल्प का जूस बनाकर पी सकते हैं। एलोवेरो जूस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म रेट भी बेहतर होता है।


छाछ पिएं

हार्ट बर्न की समस्या से राहत पाने के लिए आप छांछ का भी सेवन कर सकते हैं। छांछ में मौजूद एसिडिक तत्व अपच, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने का काम करते हैं। वहीं गर्मी के मौसम में छांछ का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Heartburn, Home Remedies For Heartburn, एसिड रिफलक्स, हार्ट बर्न, Acid Reflux, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Acidity Problem

Related Posts