पेट फूलने की समस्या में रामबाण इलाज हैं ये घरेलू नुस्खे

  • Healthy Nuskhe
  • Jun 09, 2021

पेट फूलने की समस्या में रामबाण इलाज हैं ये घरेलू नुस्खे

गलत खानपान और सुस्त जीवन शैली के कारण पेट संबंधी समस्याएं होना आम है। वर्तमान में अधिकतर लोगों की डेस्क जॉब होती है। ऐसे में लोगों को पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट फूलने की समस्या को ब्लोटिंग के रूप में भी जाना जाता है। यह समस्या बेहद आम है और किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। ब्लोटिंग कई कारणों से हो सकती है जैसे कब गैस खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना या लेट जाना या फिर मोटापा। ब्लोटिंग से स्वास्थ्य को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है लेकिन इससे हमारे रोजमर्रा के कामों में बाधा पैदा हो सकती है। ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं -


 सौंफ

 ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या में सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद घरेलू नुस्खा है। सौंफ हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं जिससे पेट की समस्याओं से निजात मिलता है। अगर पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाकर खाएं या सौंफ से बनी चाय पी लें।


दही 

 दही भी हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक एक तरह के हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो खाना पचाने में मदद करते हैं। पेट फूलने की समस्या से निजात पाने के लिए दही में भुना जीरा और काला नमक डाल कर इसका सेवन करें। आप दिनभर में एक या दो कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं।


अदरक 

अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पेट संबंधी समस्याओं में अदरक का सेवन रामबाण इलाज है। अगर आपको गैस या पेट फूलने की समस्या है तो आप अदरक को पानी में उबालकर लें। इसके बाद इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से जल्द आराम मिलेगा।


पपीता 

पपीते को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते में मौजूद उपाय नामक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाता है। पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कच्चे पपीते की सब्जी बना कर खा सकते हैं या पके हुए पपीते को खा सकते हैं।


पुदीना

पेट फूलने की समस्या में पुदीने का सेवन भी बहुत असरदार घरेलू नुस्खा है। पुदीने में फिनोलिक नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए पुदीना की ताजी पत्तियों को पानी में चित्र उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर गुनगुना कर लें। इसके बाद इस पानी में शहद मिलाकर पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, home remedies for bloating, bloating homeremedies, how to cure bloating at home, natural remedies for bloating, pet foolne ke gharelu upaay, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, पेट फूलने के घरेलू उपाय, पेट फूलने के लिए घरेलू नुस्खे, ब्लोटिंग के घरेलू उपचार

Related Posts