CLOSE

धातु रोग से निजात पाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

By Healthy Nuskhe | Apr 15, 2021

धातु रोग एक यौन समस्या है, जो मुख्य तौर पर पुरुषों में पाई जाती है। इसे अंग्रेजी में  स्पर्मेटर्रिया के नाम से जाना जाता है। इसमें बिना संभोग या यौन उत्तेजना या इच्छा के वीर्यपात हो जाता है। धात गिरने को ही धातु रोग कह जाता है। कई बार मूत्र के साथ वीर्य निकलने लगता है तो कुछ मामलों में मूत्र से पहले वीर्य निकलता है। कई मामलों में सोते समय भी वीर्य निकलने लगता है। अधिकतर लोग इस समस्या के बारे में खुलकर किसी को बता नहीं पाते हैं और इसका इलाज नहीं करते हैं। धातु रोग होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अत्यधिक हस्तमैथुन, पाचन तंत्र या शारीरिक कमजोरी, मूत्र और जननांगों से संबंधित समस्या, यौन असंतोष आदि। दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या अधिक तनाव के कारण भी धातु रोग हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको धातु रोग के घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं - 

तरबूज 
धातु रोग में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में सिट्रुलिन पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के साथ मिलकर रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है। धातु रोग से बचाव के लिए नियमित रूप से तरबूज का सेवन करें। 

एवोकाडो 
एवोकाडो का सेवन भी धातु रोग को ठीक करने के घरलू नुस्खों में से एक है। एवोकाडो में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। एवोकाडो के सेवन से टेस्टोस्टेरोन अधिक मात्रा में बनता है और धातु रोग से छुटकारा मिलता है। इसलिए धातु रोग से निजात पाने के लिए नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करें।   

अजमोद की पत्तियां 
धातु रोग के इलाज के लिए अजमोद की पत्तियों का सेवन एक कारगर घरेलू नुस्खा है। अजमोद एक प्राकृतिक शक्तिशाली उत्तेजक है, जो धातु रोग से निजात पाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंड्रोस्टेरोन नामक हार्मोन पाया जाता है, जो पुरुषों में पसीने के साथ निकलता है। धातु रोग से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले अजमोद की पत्तियों का जूस पिएं।

दही 
स्वस्थ और फिट रहने के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही यह धातु रोग को कम करने में भी बहुत कारगर है। रोजाना 2-3 कप दही का सेवन करें। इससे स्वप्न दोष और धातु रोग से छुटकारा मिलेगा। 

मेथी 
मेथी हमारे पाचन तंत्र के लिए तो फायदेमंद होती ही है, इसके साथ ही यह असंतुलित हार्मोन के लिए भी बहुत कारगर है। धातु रोग से निजात पाने के लिए मेथी का इस्तेमाल एक असरदार घरेलू नुस्खा है। इसके लिए सोने से आधे घंटे पहले मेथी का रस और शहद मिलाकर पिएँ।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.