CLOSE

कान के दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

By Healthy Nuskhe | Jun 11, 2021

कई बार नहाते समय कान में पानी चले जाने से या संक्रमण के कारण कान में दर्द होने लगता है। आमतौर पर लोग कान के दर्द को नजरअंदाज करते हैं लेकिन कई बार यह दर्द आपको बहुत अधिक परेशान कर सकता है। कई बार कान में दर्द की वजह से सिर भी दर्द करने लगता है और आप असहज महसूस करते हैं। अगर आप भी बार-बार कान के दर्द से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी कान के दर्द को दूर कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कान के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं -

सरसों का तेल 
कान दर्द की समस्या में सरसों का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी कान के दर्द से परेशान हैं तो सरसों के तेल का यह नुस्खा जरूर ट्राई करें। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें और एक दो बूंद कान में डालकर लेट जाएं। ऐसा करने से आपको कान के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

प्याज 
कई बार संक्रमण के कारण भी कान में दर्द हो सकता है। यदि कान में अधिक दर्द हो रहा है तो आप प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए प्याज का रस निकालकर एक या दो बूंद कान में डाल लें। इस उपाय से आपको कान के दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

लहसुन 
कान के दर्द के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत पुराना नुस्खा है। आपने भी बचपन में दादी-नानी को यह नुस्खा इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। कान में दर्द होने पर सरसों के तेल में लहसुन को पकाकर एक दो बूंद कान में डाल लें।

एप्पल साइडर विनेगर
आप कान के दर्द को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर को हल्का सा गर्म कर लें। अब एक या दो बूंद कान में डालकर बिस्तर पर लेट जाएं। ऐसा करने से आपको कान के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.