Black Garlic Benefits: क्या आप भी जानते हैं काले लहसुन के फायदे, इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां होंगी दूर

  • अनन्या मिश्रा
  • Jan 10, 2024

Black Garlic Benefits: क्या आप भी जानते हैं काले लहसुन के फायदे, इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां होंगी दूर

हर भारतीय घर में लहसुन का इस्तेमाल होता है। वहीं कई सब्जियों में भी लहसुन का उपयोग किया जाता है। क्योंकि इसके सेवन से स्वास्थ्य को तमाम सारे फायदे मिलते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को गर्मी मिलती है। आमतौर पर लहसुन के फायदों के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन क्या आप काले लहसुन के बारे में जानते हैं। अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको काले लहसुन और इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।


काला लहसुन

असल में काला लहसुन भी सामान्य लहसुन ही होता है। यह काले रंग और स्वाद के लिए फर्मेंटेड किया जाता है। आपको बता दें कि कई लोग ताजे लहसुन की तुलना में काले लहसुन को अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि यह स्वाद में हल्का मीठा होता है। साथ ही इसमें कुछ पोषण मूल्य पाए जाते हैं। फर्मेंटेशन प्रोसस के दौरान बनने वाले कुछ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 


काले लहसुन के फायदे


दिल की सेहत 

कुछ रिसर्च से पता चला है कि यह दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिल सकती है। काले लहसुन के सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।


वेट लॉस

इसके अलावा काले लहसुन में मौजूद कुछ कंपाउंड जैसे मेटाबॉलिज्म और एलिसिन सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। वहीं इसके सेवन से तेज मेटाबॉलिज्म शरीर को ज्यादा अच्छे से कैलोरी जलाने में मदद करता है। जिससे वेट लॉस हो सकता है।


कैंसर

कई रिसर्चों की मानें तो काले लहसुन का अर्क कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में सहायक होते हैं। 


बूस्ट होगी इम्यूनिटी

आपको बता दें कि काले लहसुन में एलिसिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। जो प्रतिरक्षा प्रणाली के समर्थन में योगदान कर सकते हैं। साथ ही शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाते हैं।


एंटीऑक्सीडेंट गुण

इसमें सैलिल सिस्टीन सहित विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में सहायक हो सकते हैं। काला लहसुन एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को खत्म करने के साथ पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Black Garlic Benefits, Black Garlic, काला लहसुन, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, काले लहसुन के फायदे, Health Benefits of Black Garlic

Related Posts