Dehydration और Vitamin Deficiency से घटती है Energy, सुबह उठने पर रहता है भारी सिर

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 13, 2026

Dehydration और Vitamin Deficiency से घटती है Energy, सुबह उठने पर रहता है भारी सिर

सुबह नींद से जागने के बाद कई बार बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता है। बार-बार अलार्म की घड़ी को बंद करके थोड़ी देर और सोने की चाहत होती है। पूरी नींद लेने के बाद भी सिर भारी लगता है या फिर सुस्ती और आलस्य घेरे रहता है। तो यह कोई सामान्य बात नहीं है। अगर 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी आपको ताजगी महसूस नहीं होती है, तो आपको अपनी कुछ आदतों को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।

जैसे लंबे समय तक बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी कम करना, ज्यादा स्क्रीन टाइम, तनाव से निपटने के लिए धूमपान और अल्कोहल का सेवन करना आदि। ये कुछ ऐसी आदतें हैं, जिसका लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गई हैं और इनसे दूर रहना मुश्किल लग सकता है। यही वजह है कि जो सुस्ती, थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव को बढ़ा सकते हैं या फिर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों के रूप में सामने आ रही हैं।

जानें कैसी है आपकी नींद

8-9 घंटे की नींद पूरी करने के बाद भी जरूरी नहीं है कि जब आप सुबह सोकर उठें, तो आप तरोताजा और अच्छा महसूस करें। ऐसे में असुविधाजनक बिस्तर, सोने का समय अनियमित रहना,  शोरगुल वाले माहौल, सोने से पहले कैफीन व स्क्रीन टाइम और कसरत करने जैसी आदतें आपकी नींद को खराब कर सकती हैं। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाएं, जिससे आपकी नींद पूरी हो और गुणवत्तापूर्ण नींद ले सकें।

शरीर में पानी की कमी

यह स्थिति तब होती है, जब आप उतना तरल पदार्थ लेते हैं, उससे ज्यादा खो देते हैं। रात के समय में शरीर में पानी की कमी हो सकती है। यूरिन आना, पसीना आना, गर्मी, बीमारी आदि शरीर में पानी का लेवल तेजी से कम कर सकती है। बहुत हल्का पीला या साफ यूरिन आना इस बात का संकेत होता है कि आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं।

पोषण की कमी होना

अक्सर अगर आप अपना पसंदीदा खाना ही खाना चाहे हैं, तो यह भी एक तरह का जोखिम हो सकता है। यह है संतुलित डाइट की कमी। शरीर को पूरा पोषण न मिलने से भी दिन भर एनर्जी की कमी और उबासी महसूस हो सकती है। अक्सर यह विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। जिस कारण आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

फिजिकल इनएक्टिविटी

फिजिकल इनएक्टिवटी और नींद का गहरा रिश्ता है। अगर आप फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, तो रात में नींद की गुणवत्ता भी कम होगी। दिन भर सुस्ती बनी रहेगी। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना करीब 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। योग और ध्यान को भी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।

तनाव

तनाव होने पर भी नींद कम आती है या फिर नहीं के बराबर आती है। इसलिए तनाव का स्वस्थ प्रबंधन करने के लिए सुबह उठकर वॉक करें, पसंदीदा काम करें और संगीत आदि सुनें। अगर इन सबके बाद भी तनाव कम नहीं होता है, तो एक्सपर्ट से मिलकर उनको अपनी समस्या बताएं और उनकी बताई गई दिशा-निर्देशों का पालन करें।

थकान को न करें नजरअंदाज

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो थकान या ऊर्जा में कमी एक ऐसी चीज है, जिसको अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अब लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि जब तक कोई समस्या या बीमारी नहीं होती, तब तक लोग गंभीर नहीं होते हैं। यह बीमारी होने का सबसे बड़ा कारण है। डाइट में पोषण की कमी, देर रात भोजन करना, पूरी नींद न लेना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण चीजें ऐसी हैं, जोकि एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

इनमें से किसी की भी अनदेखी करना आपकी ऊर्जा को कम करता है, तनाव को बढ़ाता है। वहीं जब आप इसको नजरअंदाज करते हैं, तो आपको बीमारियों से ग्रस्त कर सकता है। इसलिए थकान कोई बीमारी नहीं बल्कि एक संकेत होता है कि आपका डेली रूटीन खराब हो गया है और उसको सुधारने की जरूरत है।

इन सलाह पर करें अमल

रात को बिस्तर पर जाने से करीब 1 घंटा पहले व जागने के एक घंटे बाद मोबाइल या स्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

तनाव दूर करने के लिए अपना पसंदीदा काम करें या अन्य हॉबी अपनाएं।

फिजिकल एक्टिविटी के साथ कसरत और योग को डेली रूटीन में शामिल करें, इससे अच्छी नींद आएगी।

सिर का भारी रहना या थकान इंडोक्राइन बीमारियों जैसे थायरायड, मधुमेह की वजह से संभव है, अगर जोखिम है तो जांच कराना जरूरी है।

इन बातों का रखें ध्यान

एनीमिया की समस्या होने पर शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की रक्त की क्षमता कम हो सकती है।

आटोइम्यून रोग नींद के पैटर्न और मेटोबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है।

अगर गुर्दे ठीक तरह से काम नहीं करते हैं, तो ब्लड में मौजूद विषाक्त पदार्थों के जमाव की वजह से थकान हो सकती है।

महिलाओं को रजोवृत्ति के दौरान थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Morning Fatigue,Sleep Quality,Vitamin Deficiency,नींद की कमी,Dehydration Causes,Screen Time Impact,सुबह की थकान,Physical Inactivity,Chronic Tiredness,सुस्ती के कारण,Health Tips

Related Posts