CLOSE

बहुत बेजोड़ हैं उल्टी रोकने के ये दादी के नुस्खे, उल्टी से तुरंत मिलेगी राहत

By Healthy Nuskhe | Aug 14, 2020

उल्टी आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार कुछ उल्टा-सीधा खा लेने से या जरूरत से ज़्यादा खा लेने से उल्टी आ सकती है। इसके अलावा कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जैसे अपच, गैस, बुखार, माइग्रेन आदि की वजह से भी उल्टी आ सकती है। फूड पॉइजनिंग भी उल्टी आने का एक मुख्य कारण हो सकता है। जब भी हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जो संक्रमित हो तो हमारी बॉडी उस हानिकारक और अनचाहे पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करती है जिसकी वजह से उल्टी आती है। कई लोगों को यात्रा करने के दौरान भी उल्टी आने की समस्या होती है। गर्भवती महिलाओं में भी उल्टी आने की समस्या होना आम है।  बार-बार उल्टी होने से में शरीर में पानी की कमी हो सकती है इसलिए इसका इलाज जरूरी है। उल्टी कोई भट गंभीर बीमारी नहीं है और इस समस्या के लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। उल्टी के कुछ ऐसे कारगर घरेलु नुस्खे हैं जो दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल होते चले आ रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको उल्टी रोकने के आसान और असरदार घरेलु नुस्खे बताएंगे।   
 
तुलसी 
तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते है। तुलसी का सेवन करने से उलटी की समस्या में राहत मिलती है। उल्टी रोकने के लिए आप तुलसी के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी के रस में शहद मिलकर पीने से भी उलटी नहीं आती।  

पुदीना 
अगर बार-बार उल्टी हो रही हो तो पुदीने का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एक चम्मच पुदीने की पत्ती के रस में नींबू का रस और शहद मिलाएं और दिन में तीन से चार बार इसका सेवन करें, उल्टी की समस्या से जल्द रहत मिलेगी। इसके अलावा आप पुदीने के पत्ते की चाय बनाकर भी सकते हैं। 

नींबू 
नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है जो उल्टी रोकने में मदद करता है। नींबू में कला नमक लगाकर चाटने से उल्टी में राहत मिलती है। इसके अलावा गर्म पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर पीने से भी उल्टी में फायदा होता है।  

लौंग 
लौंग खाने से भी उल्टी की रोकथाम में मदद मिलती है। बार-बार उल्टी हो रही हो तो लौंग और दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए 250 ग्राम पानी में 5 लौंग डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब इसमें थोड़ी सी मिश्री या चीनी मिलाकर पियें। इस काढ़े को दिन में तीन-चार बार पी सकते हैं। उल्टी रोकने में यह बहुत फायदेमंद नुस्खा है। 

अदरक 
अदरक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह ना सिर्फ सर्दी-जुकाम में फायदा करता है बल्कि पाचन क्रिया ठीक रखता है। उल्टी ठीक करने में भी यह बहुत असरदार है। अदरक में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो उल्टी रोकने में फायदेमंद होते है। अदरक का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा मिलाकर लेने से उल्टी नहीं आती। इसके अलावा एक चम्मच अदरक और प्याज का रस मिलाकर पीने से भी उल्टी कि समस्या में लाभ होता है। आप चाहें तो अदरक की चाय में शहद डालकर भी पी सकते हैं। 

प्याज का उपयोग 
प्याज का इस्तेमाल ना सिर्फ खाना बनाने में किया जाता है बल्कि उल्टी रोकने में भी यह बहुत कारगर उपाय है। उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच अदरक पीसकर मिला लें और थोड़ी-थोड़ी में इस मिश्रण को लेते रहें। इसके अलावा प्याज और धनिया का रस मिलाकर पीने से भी उल्टी नहीं आती।  
 
सौंफ 
आपने अक्सर देखा होगा कि खाने के बाद सौंफ दी जाती है। सौंफ पाचन तंत्र को ठीक रखता है और इससे खाना पचाने में मदद मिलती है। सौंफ चबाने से पेट की समस्या दूर होती है उल्टी में भी आराम मिलता है। आप चाहें तो सौंफ की चाय बना कर भी पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में सौंफ के बीज या सौंफ का पाउडर डालकर 10 मिनट तक उबाल लें और फिर इसे छान लें। इस चाय के सेवन से उल्टी में आराम मिलेगा। 

चावल का पानी 
चावल का पानी जिसे मांड भी कहा जाता है, उल्टी रोकने का बहुत पुराना घरेलु नुस्खा है। दो कप पानी में आधे कप सफेद चावल डालकर उबाल लें। जब चावल पाक जाएं तो इसका पानी छान कर किसी दूसरे बर्तन में रख लें। इस पानी को दिन में दो-तीन बार लेने उल्टी की समस्या में बहुत लाभ  मिलता है।

टमाटर 
टमाटर के इस्तेमाल से भी उल्टी की समस्या में आराम मिलता है। एक पका हुआ टमाटर लें और उसका रस निकाल लें। अब इस रस में 3-4 छोटी इलायची और 5-6 काली मिर्च कूटकर मिला लें। इस रस के सेवन से उल्टी रोकने में लाभ मिलेगा। 

अनार 
अनार खाने से ना केवल शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है बल्कि उल्टी की समस्या में भी आराम मिलता है। उल्टी आ रही हो तो अनार के दाने पीस कर इसमें  थोड़ी-सी काली मिर्च और नमक मिलाकर खाएं, उल्टी नहीं आएगी। महिलाओं को अनार का रस पिलाने से उल्टी आनी बंद हो जाती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.