CLOSE

क्या आप अपने शरीर के तिल से हैं परेशान तो अपनाइए यह उपाय

By Healthy Nuskhe | Aug 13, 2020

चेहरे पर एक दो तिल होना चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है और चेहरे पर तिल होना काफी आम बात होती है। लेकिन चेहरे पर अनगिनत तिल होने पर यह सुंदरता को छुपा देते हैं और चेहरा काफी बुरा एवं अभद्र दिखने लगता है। कई महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर तिल होने की वजह से उनके चेहरे की रौनक बढ़ जाती है, तो कई लोगों के लिए अभिशाप साबित होता है। ऐसे में उनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और उपाय अपनाते हैं ताकि उनके चेहरे से हमेशा-हमेशा के लिए तिल खत्म हो जाए। चेहरे पर उसके आकार के हिसाब से ही तिल अच्छा लगता है। यदि तिल चेहरे पर ज्यादा हो जाए तो यह चेहरे की खूबसूरती को दबा देता है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनको करने से आप अपने चेहरे से अनचाहे तिलों को हटा सकते है और अपने हिसाब से अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते है। चेहरे पर तिल कई रंग और कई आकार के होते हैं जोकि कभी बेहद खूबसूरत लगते हैं तो कभी इतने बुरे की इंसान अपनी शक्ल देखना भी पसंद नहीं करता। तिल एक ऐसी प्राकृतिक चीज है जोकि शरीर के किसी भी अंग पर हो सकता है साथ ही यह किसी भी आकार या रंग की भी हो सकते हैं। जब हम जन्म लेते हैं तब से ही हमारे शरीर पर अलग-अलग प्रकार के तिल होते हैं जोकि बचपन से हमारे शरीर में रहते हैं। जैसे जैसे हमारा शरीर बड़ा होता जाता है यह तिल भी अपना आकार बदलने लगते है यह बड़े होने लगते है। यदि आप की उम्र के साथ-साथ तिल फिर उभर आए हैं तो उन्हें साफ करने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है।

चेहरे से तिल हटाने के उपाय:

1.फूलगोभी

फूलगोभी का नाम सुनकर आप असमंजस में पड़ गए होंगे कि यह हमारे चेहरे के तिल कैसे हटा सकता है? ज्यादातर लोगों को फूलगोभी का इस्तेमाल या तो सब्ज़ी बनाने के लिए होता है या अचार रखने के लिए लेकिन क्या आप जानते हैं फूलगोभी के रस से आप अपने चेहरे के या अपने शरीर के अनचाहे तिलों को हटा सकते हैं। आप घर पर एक फूलगोभी के रस को तैयार करें और इसे रोज तिल पर लगाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी पुरानी त्वचा साफ होने लगेगी और देखते देखते ही आपके शरीर या चेहरे से तिल गायब हो जाएगा।

2.धनिया

ज्यादातर धनिये का इस्तेमाल सब्जी में या फिर खान-पान की चीजों में किया जाता है। लेकिन आप इसके इस्तेमाल से अपने चेहरे या शरीर से अनचाहे तिलों को हमेशा हमेशा के लिए गायब कर सकते है। धनिया के पत्तों को अच्छी तरह से पानी में धो लें उसके बाद उन्हें उसके बाद उन्हें अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें। ध्यान रखें पेस्ट ज्यादा पतला ना हो, इसे चटनी की तरह पीस लें।  अब इसे तिल वाले स्थान पर लगाएं। इस पेस्ट को लगातार अपने तिल वाले स्थान पर लगाते रहे, यह धीरे-धीरे असर करेगा। लेकिन निश्चित रूप से यह आपके शरीर से या चेहरे से तिल का नामोनिशान मिटा देगा।

3.लहसुन

लहसुन एक ऐसा प्राकृतिक स्रोत है जिसमें भरपूर खूबियां मौजूद है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते है। भारत में रसोई का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लहसुन है। यह घरों की हर सब्ज़ी या हर पकवान में आपको अवश्य मिल जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लहसुन के इस्तेमाल से आप अपने शरीर के चेहरे से अनचाहे तिल हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर सकते है। सबसे पहले आप लहसुन को अच्छी तरह से पीसकर उसका पेस्ट बना लें। लहसुन के पेस्ट को रोजाना रात में सोने से पहले अपने तिल पर लगाएं। तिल पर लहसुन का पेस्ट लगाकर उसपर बंडीज़ लगा कर छोड़ दें और सुबह उठकर जो चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोएं। कुछ दिन तक इस प्रक्रिया को करने से आपके चेहरे या शरीर से तिल खत्म हो जाएंगे।

4.अरंडी का तेल

यदि आप जल्दी ही अपने शरीर से तिल हटाना चाहते है या उनसे निजात पाना चाहते है तो आपके लिए अरंडी का तेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। आप घर पर अरंडी के तेल से मसाज कर अपने तिल को मिटा सकते है। यदि आप नियमित रूप इसका प्रयोग करेंगे तो निश्चित रूप से धीरे-धीरे तिल आपके शरीर से गायब होने लग जाएंगे।

5.अनानास

क्या आपने कभी सोचा है कि अनानास के इस्तेमाल से आपके चेहरे के अनचाहे तिल हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो सकते है। पढ़ने में आपको काफी अजीब सा लग रहा होगा कि अनानास के इस्तेमाल से तिल कैसे खत्म हो सकते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अनानास से किस तरह से अपने चेहरे से या शरीर से अनचाहे तिल हटा सकते है। सबसे पहले आप अनानास के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे काट ले और उन टुकड़ों को अपने तिल वाले स्थान पर रखें। टुकड़ों को तिल पर रखने के बाद उसके ऊपर बंडीज़ लगा ले। इसे करीब 2 से 3 घंटे तक अपने तिल वाले स्थान पर लगा रहने दें। उसके बाद आराम से बंडीज़ और अनानास को तिल वाले स्थान से हटा ले। ऐसा करने से आपके शरीर से तिल हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.