CLOSE

Skin Care Tips: स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीका, जल्द मिलेगा आराम

By Healthy Nuskhe | May 17, 2025

स्ट्रेच मार्क्स पर स्किन एक आम समस्या होती है। जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर इसका समय से इलाज नहीं किया जाता है, तो यह हमेशा के लिए बने रह सकते हैं। हालांकि यह समस्या प्रेग्नेंसी या अचानक से वजन में बदलाव और मांसपेशियों के खिंचाव के दौरान होती है। बता दें कि यह मार्क्स लाल या बैंगनी रंग की लाइन के तौर पर शुरू हो सकते हैं। वहीं यह समय के साथ फीके पड़ जाते हैं और हल्के रंग के हो जाते हैं। हालांकि आप कुछ नेचुरल तरीके से इन मार्क्स को कम कर सकते हैं।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
स्ट्रेच मार्क्स हमारी त्वचा में तेजी से खिंचाव की वजह बनता है। वहीं स्किन के अंदर जो त्वचा को सपोर्ट करने वाले इलास्टिक टूट जाते हैं। तो यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। वैसे तो यह स्ट्रेच मार्क्स किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन यह स्किन को खराब कर सकती है। स्ट्रेच मार्क्स सूखी स्किन पर जल्दी बनते हैं और इसके लिए स्किन पर नमी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। हालांकि इन स्ट्रेस मार्क्स को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई कैप्सूल स्किन के लिए फायदेमंद होता है और यह पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है। इसके लिए आप विटामिन ई का एक कैप्सूल तोड़ें और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। यह स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ नमी को बढ़ावा देता है। जिससे कि स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकता है।

एलोवेरा
स्किन के लिए एलोवेरा काफी हेल्दी माना जाता है। एलोवेरा जेल स्किन को पोषण देने के साथ स्ट्रेच मार्क्स को भी हल्का करने में सहायता करता है। इसके लिए ताजे एलोवेरा से जेल निकालकर स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें।

अरंडी का तेल
स्किन की नमी को बनाए रखने में अरंडी का तेल मदद करता है। यह त्वचा की सॉफ्टनेस को भी बनाए रखता है। इसलिए थोड़े से तेल को गर्म करें और सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। फिर करीब 30 मिनट के लिए उस हिस्से को एक साफ कपड़े की सहायता से ढक दें। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। वहीं स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.