दिल की बीमारी और हाई ब्लड शुगर को करना है कम तो घर पर करें ये एक्सरसाइज

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 21, 2023

दिल की बीमारी और हाई ब्लड शुगर को करना है कम तो घर पर करें ये एक्सरसाइज

फिट रहना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता है। लेकिन ज्यादातर लोग एक्सरसाइज सिर्फ इसलिए नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनके पास जिम जाने के समय नहीं होता। हालांकि एक्सरसाइज करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे कई इंडोर एक्सरसाइज हैं। जिनको आप घर पर आराम से रोज कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। शरीर में जमा हुआ एक्सट्रा फैट आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है। हालांकि होम एक्सरसाइज कर आप न सिर्फ खुद को फिट रख सकते हैं। बल्कि एक्सरसाइज की मदद से पेट की चर्बी, दिल की बीमारी और हाई ब्लड शुगर आदि के खतरे को भी कम किया जा सकता है।


रोजना करनी चाहिए वॉक

बता दें कि मोटापा बढ़ने से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। मोटापे के कारण कम उम्र में ही लोगों को बीपी, थॉयराइड और बल्ड शुगर जैसी बीमारियां हो जाती है। अगर आप भी मोटापे के कारण परेशान हैं तो शरीर को एक्टिव रखने के साथ ही डाइट पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। इसके अलावा आप वॉक भी कर सकते हैं। घर पर ही प्रतिदिन 20 से 30 मिनट हल्की वॉकिंग की जा सकती है। इसके लिए आप छत का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही स्टैटिक बाइसिकल से भी कैलोरी को बर्न कर सकते हैं।


डांस और गार्डनिंग से खुद को रखें फिट

इस एक्सरसाइज को आप अपने घर पर बड़े आराम से कर सकते हैं। डांस करना और गार्डनिंग करना भी शानदार एक्सरसाइज होती है। डांस को एरोबिक एक्सरसाइज माना जाता है। डांस करना दिल और वेट को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा गार्डनिंग भी एक बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है। बता दें कि अपने आप को फिट रखने के लिए डांस और गार्डनिंग के अलावा रस्सी भी कूद सकते हैं। यह एक्सरसाइज भी आपको फिट रखने और शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में कारगर होती है। 


साइक्लिंग

तेजी से बढ़ते वजन से कई लोग परेशान रहते हैं। इस बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए आप साइक्लिंग का सहारा ले सकते हैं। साइक्लिंग एक बेस्ट एक्टिविटी में से एक होती है। अपने डेली रूटीन में साइक्लिंग को शामिल करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। आपको बता दें कि पेट की चर्बी को साइक्लिंग करके आसानी से कम किया जा सकता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप घर पर प्रतिदिन आसानी से कर सकते हैं।


हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज

हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करना हो या फिर बढ़ते वजन को घटना हो, इसके लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग काफी फायदेमंद एक्सरसाइज है। बता दें कि इस एक्सरसाइज में आपको 10 मिनट में 10 लंज जम्प, 20 पुश-अप, 30 स्क्वैट, 40 चेयर डिप और 50 माउंटेन क्लाइंबर्स को शामिल करें। इस एक्सरसाइज को करने के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें कि एक्टिविटी के बीच में सिर्फ कुछ सेकेंड का ही आराम लेना होता है। इससे भी आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।


सूर्य नमस्कार कर खुद को रखें फिट

जब घर में की जाने वाली एक्सरसाइज की बात आती है तो योगा का नाम सबसे ऊपर आता है। योगा को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से न सिर्फ बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि आपके शरीर को पूरी फिटनेस भी मिलती है। ऐसे कई योगासन हैं जिनको आप घर पर बड़े आराम से कर सकते हैं। इनमें आप सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, चक्रासन और प्राणायाम आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पुल-अप, वेट ट्रेनिंग, पिलाटे, बॉडी वेट एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Easy Exercises at home, Easy Exercises, high blood sugar, belly fat, heart disease, lifestyle, health, health News, Fitness, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, सूर्य नमस्कार

Related Posts