Health Tips: नाखूनों का पीलापन या कालापन Liver, Heart और Anemia की बीमारी का हो सकता है बड़ा संकेत

  • अनन्या मिश्रा
  • Sep 05, 2026

Health Tips: नाखूनों का पीलापन या कालापन Liver, Heart और Anemia की बीमारी का हो सकता है बड़ा संकेत

आमतौर पर हम सभी नाखूनों को सिर्फ सफाई और सुंदरता से जोड़कर देखते हैं। लेकिन नाखूनों की बनावट, रंग और मोटाई आदि के बारे में देखकर शरीर में चल रही किसी समस्या का भी पता लगाया जा सकता है। नाखूनों में दिखने वाले असामान्य बदलाव कई बार शरीर में पनपने वाली गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो कई बार सिर्फ नाखूनों को देखकर शरीर में फेफड़ों, आयरन की कमी और दिल संबंधी बीमारियों या थायरॉइड की समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है।


इसके अलावा नाखूनों के नीचे अचानक दिखने वाली भूरी या काली लाइन को मेलानोमा यानी गंभीर प्रकार के स्किन कैंसर का संकेत माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर नाखून में अचानत से कुछ असामान्य नजर आता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।


क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें, तो अगर नाखूनों का रंग पीला है, तो कई बार यह नाखून के संक्रमण की ओर इशारा कर सकता है। अगर नेल्स पीले होने के साथ-साथ टूट रहे हैं, मोटे हो रहे हैं या नाखून की सतह चेंज हो रही है, तो समय रहते डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। वहीं सिर्फ नाखून का रंग देखकर किसी बीमारी के होने का निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।


लिवर और डायबिटीज

शरीर की स्थिति के बारे में आपके नाखून कुछ संकेत दे सकते हैं। सफेद नाखून कुछ स्थितियों में लिवर की बीमारी या फिर डायबिटीज का संकेत दे सकते हैं। वहीं बहुत फीके नाखून खून की कमी या एनीमिया की वजह से देखे जा सकते हैं।


अगर नाखूनों का रंग लंबे समय से चेंज है, इसके साथ में आपको थकान, कमजोरी या अन्य सेहत संबंधी लक्षण हैं, तो समय रहते जांच जरूर करा लेनी चाहिए।


नाखूनों का भुरभुरा होने या टूटना

नाखूनों का सूखा, मोटा या भुरभुरा होना भी कई कारणों से हो सकता है। थायरॉइड की बीमारी में नाखूनों की मजबूती, बढ़ने की गति और मोटाई आदि में बदलाव देखा जा सकता है।


इसके अलावा नाखूनों में दिखने वाली गहरी लाइनों को ब्यू की लाइंस कहा जाता है। यह तब बन सकती हैं, जब नाखून का बढ़ना कुछ समय के लिए रुक जाए, या धीमा हो जाए। चोट, तेज बुखार, कीमोथेरेपी या शरीर पर बड़े तनाव के बाद ऐसा हो सकता है।


नाखून के नीचे काली लाइन होना

अगर नाखून के नीचे भूरी या काली लाइन है, तो यह कई सामान्य कारणों से भी हो सकती है। लेकिन दुर्लभ मामलों में यह लाइनें मेलानोमा का संकेत हो सकती हैं। मेलोनोमा स्किन का एक गंभीर कैंसर होता है, जो नेल्स के नीचे भी विकसित हो सकता है। अगर आपके नाखूनों पर ऐसी लाइनें हैं, या इसका रंग और आकार बदल रहा है, तो आपको स्किन विशेषज्ञ से जांच करा लेनी चाहिए। हालांकि हर काली लाइन कैंसर का संकेत नहीं होती है। लेकिन समय रहते ध्यान देने से आप गंभीर खतरों को कम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Diabetes, Cancer, Nail Color and Shape, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Nail health signs, Melanoma symptoms

Related Posts