World Food Safety Day 2023: हर साल 7 जून को मनाया जाता है 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे', जानिए क्या है इस बार की थीम

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 07, 2023

World Food Safety Day 2023: हर साल 7 जून को मनाया जाता है 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे', जानिए क्या है इस बार की थीम

हर वर्ष दुनियाभर में 7 जून को 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे' मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है। खराब और दूषित खाना खाने से हर साल लाखों की संख्या में लोग बीमार पड़ते हैं। वहीं दूषित खाना खाने से गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसके साथ ही फूड सेफ्टी का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक आहार मिल सके। 


WHO यानी की विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हर साल इस लक्ष्य के साथ मनाया जाता है कि लोगों में खराब और दूषित खाना खाने से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया जा सके। गंभीर बीमारियों की पहचान करने के साथ ही खाद्य जनित रोगों के जोखिम का ठीक से प्रबंधन कर लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम किया जा सके।


'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे' का महत्व

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हर साल 10 में एक व्यक्ति खराब खानपान के कारण खाद्य जनित रोगों का शिकार होता है। जहां अच्छा खानपान अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं खराब और दूषित खाना कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। दूषित जल और भोजन की वजह से टॉयफाइड की बीमारी होती है। इस बीमारी से हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी खराब भोजन से होने वाली परेशानियों की चपेट में आते है। कई बार मरीज की जान जाने का खतरा भी होता है। 


वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2023 की थीम

WHO हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक खास थीम डिसाइड करता है। इस साल 2023 की थीम 'Food Standards Save Lives' रखी गई है। जिसका अर्थ लोगों को खाने के लिए तय मानकों का महत्व समझाना है। पिछले साल यानी की साल 2022 में वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे की थीम 'सेफ फूड बेटर हेल्थ' रखी गई थी।


विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 का इतिहास

जुलाई, साल 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन सम्मेलन के 40वें सत्र में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव अपनाया गया था। जिसके बाद दिसंबर 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर अपना समर्थन व्यक्ति किया था। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र की दूसरी समिति के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा गया। महासभा यानी की UNGA द्वारा इस प्रस्ताव को अपनाए जाने के बाद 20 दिसंबर 2018 को हर साल दुनियाभर में 7 जून को 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे' मनाए जाने की घोषणा की गई।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
World Food Safety Day, World Food Safety Day 2023, Foodborn diseases, WHO, Micronutrient Deficiencies, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, World Food Safety Day 2023 Date, वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2023, Health, Health Tips, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिंदी, Health Tips In Hindi, world food safety day in hindi

Related Posts