Fitness Tips: मॉर्निंग वॉक से पहले क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए वॉक का सही तरीका

  • अनन्या मिश्रा
  • May 30, 2024

Fitness Tips: मॉर्निंग वॉक से पहले क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए वॉक का सही तरीका

बहुत सारे लोग मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। लेकिन मॉर्निंग वॉक का सही तरीका भी जानना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि गलत तरीके से सैर करना आपको बीमार कर सकता है। मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे आपके शरीर को लाभ मिलता है और मांसपेशिया मजबूत होती हैं। साथ ही इससे हड्डियां स्वस्थ रहती है, वेट कंट्रोल में रहता है और दिल स्वस्थ रहता है। लेकिन अगर आप सही तरीके से वॉक नहीं करते हैं, तो यह फायदा की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 


कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले नींद पूरी नहीं करते हैं। जिसके कारण बाद में उनको थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। साथ ही शरीर को मॉर्निंग वॉक का पूरा फायदा भी नहीं मिल पाता है। इसलिए सही से सुबह की सैर करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह की सैर पर जाने से पहले क्या करना चाहिए औऱ क्या नहीं करना चाहिए।


न खाएं हैवी खाना

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले हैवी भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। सुबह के दौरान हल्का और पोषणयुक्त भोजन करना चाहिए। आप सुबह दलिया, फल, दही और सेवइयां आदि खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है और आप सैर के लिए तैयार होते हैं।


पानी जरूर पिएं

सुबह की सैर पर निकलने से पहले थोड़ा सा पानी पीना चाहिए। वॉक के दौरान शरीर में उचित हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पानी पीना चाहिए। सुबह पानी पीने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और आप ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसलिए सैर पर जाने से पहले पानी पीना जरूरी होता है।


सही शूज का चयन

मॉर्निंग वॉक के लिए सही और आरामदायक फुटवियर का चयन बहुत जरूरी है। आपके शूज पैरों के लिए फिट होने चाहिए। सैर के लिए अच्छी ग्रिप वाले शूज चुनना चाहिए। जिससे कि आप फिसलने से बचें। इसके अलावा शूज का सही साइज का होना जरूरी है। जिससे कि आपके पैरों को किसी तरह की दिक्कत न हो।


वार्मअप है जरूरी

बता दें कि सुबह की सैर शुरू करने से पहले वार्मअप करना जरूरी होता है। इससे आपके शरीर की गर्मी बढ़ती है और मांसपेशियां वॉक के लिए तैयार होती हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक से पहले 5-10 मिनट वार्मअप करना चाहिए। वार्मअप आपके शरीर को तैयार करने के साथ ही चोट की आशंका को कम करता है। सैर से पहले वॉर्मअप करना सुरक्षित और स्वस्थ सैर के लिए जरूरी माना जाता है।


तेज गति से न करें शुरूआत

हेल्थ एक्सर्पट के मुताबिक मॉर्निंग वॉक का एक तरीका होता है, जिस पर अधिकतर लोग ध्यान नहीं देते हैं। सुबह वॉक पर जाने से पहले थोड़ा पानी पीना चाहिए। फिर कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता जैसे- केला, शकरकंद या ओट्स का सेवन करें। पैरों के मुताबिक शूज का चयन करें, जिससे कि वॉक के दौरान दिक्कत न हो। साथ ही शुरूआत में तेज चलने से बचना चाहिए और दूसरों को देखकर मॉर्निंग वॉक नहीं करनी चाहिए। बल्कि अपनी सुविधानुसार वॉक करें और बाद में थोड़ा सा पानी पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Fitness, Fitness Tips, Morning walk, Correct way of Morning Walk, मॉर्निंग वॉक, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, फिटनेस टिप्स, Healthy Walk

Related Posts