Health Tips: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए ऐसे करें अंजीर का सेवन, बूस्ट होगा स्टैमिना

  • अनन्या मिश्रा
  • Sep 15, 2023

Health Tips: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए ऐसे करें अंजीर का सेवन, बूस्ट होगा स्टैमिना

अंजीर तो आप सबने बहुत खाई होगी। अंजीर के सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ होते हैं। वहीं इसे पुरुषों की सेहत से भी जोड़कर देखा जाता है। पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए या बेहतर करने के लिए सदियों से अंजीर का सेवन किया जाता है। इस बात में कितनी सच्चाई है कि पुरुषों की मर्दाना ताकत में क्या अंजीर के सेवन से वृद्धि होती है? अंजीर का सेवन मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए किस तरह किया जा सकता है? पुरुषों को इसके सेवन से क्या-क्या फायदा होते हैं। इसके बारे में भी जानेंगे। 


ऐसे करें अंजीर का सेवन

आयुर्वेद के मुताबिक अंजीर का सेवन बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन आप किसी भी तरह से भी कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोग रात भर के लिए अंजीर को पाना में भिगोकर रखते हैं। फिर अगली सुबह अंजीर का सेवन करते हैं। कुछ लोग अंजीर को ड्राई फ्रूट्स की तरह भी खाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मर्दाना ताकत को बढ़ाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको दूध में भिगोकर अंजीर का सेवन करना चाहिए। इस तरह से सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ स्टेमिना भी बढ़ेगा। साथ ही इसका आपकी फर्टिलिटी पर भी बेहतर असर होगा।


पोषक तत्वों से भरपूर है अंजीर

बता दें कि अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर में आयरन, विटामिन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। साथ ही यह मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्त्रोत होता है। अंजीर में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ा देते हैं। स्पर्म को स्ट्रांग बनाने के साथ स्टेमिना भी बूस्ट करता है। हर पुरुष को अंजीर का सेवन करना चाहिए। यह पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ पर अच्छा और पॉजिटिव असर होता है।


अंजीर के सेवन के फायदे


टेस्टोस्टेरोन में वृद्धि

कई बार खराब खानपान या लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी देखी जाती है। इसका एक प्रमुख कारण पुरुषों में जिंक की कमी का होना है। अंजीर में जिंक की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। ऐसे में पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए।


स्पर्म काउंट में वृद्धि

पुरुषों में अच्छा स्टेमिना पाया जाता है। लेकिन उनका स्पर्म काउंट सही नहीं होता है। ऐसे में उन्हें पिता बनने में समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर में जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में सहायक होता है।


दूर होगी कमजोरी

सेक्शुअल लाइफ को कमजोरी बुरी तरह से प्रभावित करती है। लेकिन अंजीर के सेवन से आप थकान और कमजोरी को दूर कर सकते हैं। साथ ही अपनी मर्दाना ताकत भी वापस पा सकते हैं। अंजीर के नियमित सेवन से कमजोरी दूर होती है। साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं।


अंजीर को दूध में मिलाकर पीने के फायदे

अंजीर में फाइबर और कैलोरी का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है। अगर आप इसे दूध में मिलाकर पीते हैं, तो इससे कमजोरी दूर होती है और मर्दाना ताकत बढ़ती है। इसके सेवन से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।


अंजीर खाने का सही तरीका

अंजीर में फाइबर और कैलोरी का भी अच्छा स्त्रोत पाया जाता है। आप इसका खाली पेट भी सेवन कर सकते हैं, या फिर रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह भी इसका सेवन कर सकते हैं। या फिर आप अंजीर का दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं। पूरा दिन एनर्जेटिक रहने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट भी अंजीर खा सकते हैं। दूध में भीगे हुए अंजीर खाने से मर्दाना ताकत बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
How To Eat Figs For Male Fertility, Male Fertility, Benefits Of Figs For Men, Benefits Of Figs, अंजीर के फायदे, अंजीर, इम्यूनिटी, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी

Related Posts