विटामिन b12 की कमी में दिखते हैं ये लक्षण, बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

  • Healthy Nuskhe
  • Jun 06, 2021

विटामिन b12 की कमी में दिखते हैं ये लक्षण, बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन की जरूरत  होती है। विटामिन b12 हमारे शरीर की के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि शरीर में लंबे समय तक विटामिन b12 की कमी रहे तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर में विटामिन b12 की कमी से एनीमिया, मूड स्विंग्स, थकान, हाथ- पैरों में अकड़न, मुंह के छाले, कब्ज, इनफर्टिलिटी और दिमाग संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको विटामिन b12 की कमी के लक्षण पहचान कर, सही समय पर इसका इलाज करना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको विटामिन b12 की कमी के लक्षण और इससे बचाव के लिए जरुरी फूड्स बताने जा रहे हैं -


विटामिन b12 की कमी के लक्षण -

  • विटामिन b12 की कमी के कारण हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विटामिन बी12 की कमी से नसों को ढकने वाले प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे आपको हाथ-पैर में सुई चुभने जैसा महसूस हो सकता है।
  • विटामिन b12 की कमी के कारण शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं हो पाता है। इससे एनीमिया की स्थिति में शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस कारण आपके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक ठंडा हो सकता है।
  • शरीर में विटामिन b12 के कम होने की स्थिति में डिप्रेशन, एंग्जाइटी, कन्फ्यूजन या भूलने की समस्या हो सकती है। विटामिन b12 की कमी आपके संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है।
  • विटामिन b12 की कमी से आपको कमजोरी हो सकती है। इस स्थिति में मांसपेशियों में ताकत की कमी से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। यदि आप नॉन-वेज नहीं खाते हैं तो आपको अपनी डाइट में फोर्टीफाइड ब्रेड, क्रैकर्स और अनाज शामिल करने चाहिए ताकि आप विटामिन b12 की कमी से बच सकें।
  • विटामिन b12 की कमी से आप की जीभ चिकनी हो सकती है। मेडिकल भाषा में इससे एट्रोफिक ग्लोसाइटिस कहते हैं। इसमें जीभ पर छोटे थक्के जमा हो जाते हैं जिन्हें पैपिल्ले कहते हैं। इस स्थिति में आपकी जीभ देखने में चिकनी और चमकदार लगती है।
  • विटामिन b12 की कमी के कारण आपको घबराहट भी महसूस हो सकती है। इससे आपको गले या गर्दन में दर्द हो सकता है।
  • शरीर में विटामिन b12 कम होने पर मुंह के छाले भी हो सकते हैं। हालांकि यह पेट की बीमारी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकते हैं। लेकिन यदि आपको लंबे समय से छाले की समस्या है तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।


विटामिन b12 की कमी से बचाव के लिए अपनी डाइट में यह जिसे शामिल करें -

  • दूध
  • चीज़
  • अंडा
  • ब्रोकली
  • पनीर
  • दही
  • ओटमील
  • सोया प्रोडक्ट्स
  • चिकन
  • सामन मछली

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, symptoms of vitamin b12 deficiency, vitamin b12 deficiency symptoms, diet for vitamin b12 deficiency, vitamin b12 ki kami ke lakshan, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, विटामिन b12 की कमी के लक्षण, विटामिन b12 की कमी के संकेत, विटामिन b12 की कमी से बचाव के लिए डाइट

Related Posts