By Healthy Nuskhe | Oct 09, 2026
शाम को ढलते हुए सूरज को देखना सिर्फ प्रकृति का एक सुंदर दृश्य नहीं बल्कि यह हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए एक कुदरती थेरेपी है। विज्ञान की भाषा में इसको 'सनसेट ऑ' प्रभाव कहा जाता है। कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि सूर्यास्त के दौरान मन में कई हैरान कर देने वाली सुंदर भावनाएं चिंता, डिप्रेशन और तनाव को दूर करने में बेहतर असर दिखाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सनसेट ऑ क्या है और साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है।
जब भी हम प्रकृति को देखते हैं, तो हमारे मन में एक विशेष तरह का विस्मय पैदा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक जब इंसान आसमान में ढलते सूरज के रंगों को देखता है, तो व्यक्ति को यह एहसास होता है कि इस अनंत ब्रह्मांड के सामने उनकी चिंताएं और परेशानियां बहुत छोटी हैं। इस नजरिए के साथ व्यक्ति निगेटिव सोच से बाहर निकलता है।
सूर्यास्त का नजारा इतना गहरा होता है कि यह इंसान को पूरी तरह से वर्तमान के समय में ले आता है और इसके अन्य वैज्ञानिक फायदे भी हैं।
अगर आप नियमित रूप से सूर्यास्त देखते हैं, तो इससे दिमाग में सकारात्मक तरंगे पैदा होती हैं। जो लोग कुदरत के इस रूप को निहारते हैं, वह मानसिक तनाव और अवसाद से आसानी से उबर जाते हैं।
सनसेट के समय प्राकृतिक रोशनी कम होती है, जोकि हमारी बायोलॉजिकल क्लॉक को संकेत देता है कि दिन अब खत्म हो रहा है। इससे शरीर में नींद लाने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है।
बता दें कि कुदरत के ऐसे दृश्य देखने से एकाग्रता में वृद्धि होती है, साथ ही इससे ध्यान लगाने की क्षमता और याददाश्त में भी सुधार होता है।