Health Tips: क्या आप भी दोपहर में सोते हैं? Doctor ने बताया क्यों है ये जानलेवा आदत, जारी हुआ Health Alert

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 27, 2026

Health Tips: क्या आप भी दोपहर में सोते हैं? Doctor ने बताया क्यों है ये जानलेवा आदत, जारी हुआ Health Alert

दोपहर के समय में एक छोटी सी झपकी लेना हम सभी को पसंद होता है। दिनभर की थकान के बीच यह कुछ पल का सुकून जरूर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर के मुताबिक दोपहर की नींद आपके लिए यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। हार्वर्ड की एक स्टडी ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि दोपहर में सोने की आदत दिल की बीमारियों, डायबिटीज और यहां तक कि समय से पहले मौत के खतरे को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।


सोने से पहले जान लें ये नियम

दरअसल, दोपहर की नींद बुरी नहीं होती है। लेकिन खतरा तब पैदा होता है, जब आप 'गलत समय' या 'गलत अवधि' के लिए सोते हैं।  शरीर के लिए गलत तरीके और गलत समय से ली गई झपकी किसी जहर की तरह काम करती है, वहीं आपकी सेहत को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाती है।


हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्टडी में बताया गया है कि आप खुद को इस खतरे से कैसे बचा जा सकता है। अगर आप दोपहर में सोना ही चाहते हैं और बीमारियों से भी बचना चाहते हैं। तो आपको इन दो आसान नियमों का पालन करना चाहिए।


सही अवधि

दोपहर की झपकी सिर्फ 10 से 30 मिनट के बीच होना चाहिए। इससे ज्यादा लंबी नींद आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।


सही समय

दोपहर की छोटी सी झपकी लेने का सबसे सुरक्षित समय सुबह 11:00 बजे दोपहर 02:00 बजे के बीच का है। दोपहर 2 बजे के बाद भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।


वहीं सबसे जरूरी बात यह है कि आपको अपनी नींद का मुख्य हिस्सा रात में ही पूरा करना चाहिए। अगर आप रात में बिना किसी परेशानी के सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं, तो दोपहर में ज्यादा देर नहीं सोना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Power Nap, Sleeping, Heart Attack, Diabetes, health tips, हार्ट अटैक, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Afternoon nap risks, Sleep health

Related Posts