Health Tips: खराब Air Quality से Lungs पर खतरा, Immunity ही है असली 'सुरक्षा कवच'

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 24, 2026

Health Tips: खराब Air Quality से Lungs पर खतरा, Immunity ही है असली 'सुरक्षा कवच'

आज के समय में तेजी से बढ़ता एयर पॉल्यूशन हमारी इम्यूनिटी के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। गाड़ियों के धुएं, लंबे समय तक धूल और इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन के संपर्क में रहने के लिए सिर्फ फेफड़ों में जलन होती है बल्कि शरीर का नेचुरल इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इससे बार-बार एलर्जी, इंफेक्शन, लगातार थकान और शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आज के समय में इम्यूनिटी मजबूत करना सिर्फ ऑप्शन नहीं बल्कि एक जरूरत बन चुका है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की लगभग पूरी आबादी ऐसे इलाकों में रहती है, जहां पर एयर क्वालिटी तय मानकों से नीचे है। यह बताता है कि पॉल्यूशन ग्लोबल समस्या बन चुकी है। भारत में कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि मौसम और पॉल्यूशन में बदलाव की वजह से सांस से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।


बता दें कि साल 2024 के एक शहरी अध्ययन के मुताबिक करीब 18.3% वयस्क हर साल सांस संबंधी बीमारियों से प्रभावित होते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर माना जाता है कि करीब हर 6 में से 1 व्यक्ति एलर्जिक राइनाटिस से जूझता है। यह आंकड़े बताते हैं कि अब हमें अंदर से मजबूत और लंबे समय तक असर करने वाले उपायों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इम्यूनिटी को मजबूत बनाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।


इम्यूनिटी के लिए मौसमी आहार

पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान से लड़ने में सही डाइट अहम भूमिका निभाता है। अधिक पॉल्यूशन वाले महीनों में ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हों। 

जैसे पालक, आंवला, चुकंदर और संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। मौसमी चीजें शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करती हैं।


काढ़ा, सूप, हल्दी वाला भोजन, लहसुन, अदरक और जीरा जैसी चीजें डाइजेशन को सुधारती हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करती है। वहीं पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, इससे पॉल्यूशन से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलता है।


इम्यूनिटी बढ़ाने वाला लाइफस्टाइल

लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे लेकिन नियमित बदलाव बड़ा फर्क ला सकते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज, प्रणायाम और रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। शरीर में ऑक्सीजन का सही इस्तेमाल होता है।


कम स्क्रीन टाइम, अच्छी नींद और तनाव को कंट्रोल करना जरूरी है। क्योंकि लगातार तनाव इम्यूनिटी को कमजोर करता है। घर के अंदर हवा को साफ रखने के उपाय और नमक वाले पानी से नाक की सफाई करने से सांस की नलियों पर पॉल्यूशन का असर कम होता है।


इम्यूनिटी में होम्योपैथी की भूमिका

होम्योपैथी सिर्फ लक्षणों को दबाने पर नहीं बल्कि शरीर की अंदरूनी इम्यूनिटी को मजबूत करने पर काम करती है। इसमें व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री, शारीरिक बनावट, लाइफस्टाइल और मानसिक स्थिति को समझकर इलाज किया जाता है।


होम्योपैथिक दवाएं शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता, सांस से जुड़ी समस्याओं और एलर्जी की बार-बार होने वाली समस्या को कम करने में सही करती है। यह तरीका समय के साथ शरीर को पॉल्यूशन जैसे पर्यावरणीय तनावों के साथ बेहतर तरीके से ढलने में मददगार होता है। क्योंकि होम्योपैथिक इलाज व्यक्ति विशेष पर आधारित होता है, इसलिए किसी अच्छे होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा शुरू करनी चाहिए।


वर्तमान समय में पॉल्यूशन से पूरी तरह से बच पाना मुश्किल है। लेकिन सही डाइट और बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाकर इसके असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इम्यूनिटी मजबूत करना भविष्य की ऊर्जा, अच्छी सेहत और बेहतर जीवन के लिए अहम निवेश हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
boost immunity, Immunity, Air Pollution, health tips, एयर पॉल्यूशन, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Air Pollution Health, Pollution Detox

Related Posts