Health Tips: Dark Circles और Hair Fall को न लें हल्के में, Body में पल रही बड़ी बीमारी के हो सकते हैं ये Signs
- अनन्या मिश्रा
- Feb 18, 2026

जब भी हमारे में शरीर में किसी गड़बड़ी की शुरूआत होती है, तो इसके लक्षण धीरे-धीरे नजर आते हैं। लेकिन जब हम इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो शरीर में पनप रही यह गड़बड़ी धीरे-धीरे गंभीर बीमारी में बदल जाती हैं। इसलिए अपने शरीर का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। अगर पाचन खराब रहने लगे, वजन कम होने लगे, भूक कम लगे या अचानक से अधिक कमजोरी महसूस होने लगे, तो यह इस बात का संकेत होता है कि शरीर में किसी न किसी गड़बड़ी की शुरूआत हो चुकी है।
हमारी आंखों और स्किन पर भी बीमारी के संकेत नजर आता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन किस तरह बताती है कि हमारे शरीर में कोई बड़ी बीमारी पनप रही है।
स्किन के इशारे समझें
अगर आपके बालों के बीच की रेखा भी पतली हो रही है और बाल लगातार झड़ रहे हैं। तो यह हार्मोनल इंबैलेंस का एक संकेत हो सकता है। ऐसा डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन के बढ़ने की वजह से हो सकता है।
अगर आंखों के नीचे काले घेरे हो रहे हैं और यह बढ़ते जा रहे हैं। तो आपको इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर लोगों को लगता है कि आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद न पूरी होने की वजह से होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। जबकि ऐसा शरीर में आयरन की कमी से हो सकता है।
अगर आपकी आईब्रो के बाल पतले होते जा रहे हैं, तो इस पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। थायराइड हार्मोन के इंबैलेंस की वजह से ऐसा हो सकता है।
अगर आपकी आंखों के आसपास पीले पैच हो रहे हैं। तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से होता है। ऐसे में आपको एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
शरीर में एस्ट्रोजन लेवल के बढ़ने की वजह से गालों पर पिग्मेंटेशन या झाइयां हो सकती हैं। महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल भी बॉडी में हार्मोनल इंबैलेंस की ओर इशारा करते हैं। इसका मतलब है कि आपके शरीर में टेस्टेस्टेरोन की मात्रा ज्यादा है।
त्वचा में क्रैक या हल्की दरारें नदजर आना इस ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में विटामिन बी12 का लेवल काफी कम है। वहीं त्वचा में रूखापन ओमेगा 3 की कमी का संकेत है। फेस पर एक्ने होना जिंक की कमी का संकेत होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में जिंक से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।