Health Tips: हाई बीपी और शुगर ही नहीं, ये डेली Habits भी किडनी के लिए हैं बेहद Dangerous

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 24, 2026

Health Tips: हाई बीपी और शुगर ही नहीं, ये डेली Habits भी किडनी के लिए हैं बेहद Dangerous

किडनी का काम हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालना होता है। किडनी शरीर का कचरा निकालने के साथ-साथ शरीर का बॉडी फ्लूएड बैलेंस भी बनाकर रखती है। लेकिन हमारी रोजमर्रा के जीवन में ऐसी कई आदतें होती हैं, जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन खतरनाक बात यह है कि किडनी डैमेज के शुरूआती लक्षण साफ नजर नहीं आते हैं। इसलिए यह बीमारी चुपके-चुपके बढ़ती जाती है।


ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपनी आदतों में सुधार करें, जो किडनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं।


किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये आदतें

किडनी को हेल्दी रखने के लिए शरीर में पानी का स्तर सही होना जरूरी है। जब आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। जिस कारण किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। वहीं लंबे समय तक इस आदत की वजह से किडनी फेल्योर भी कारण बन सकता है।


ज्यादा नमक खाने से बीपी बढ़ता है और यह किडनी की ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे यह किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को भी कम कर देता है।


सिरदर्द या बॉडी पेन होने पर अगर आप भी बार-बार पेनकिलर लेते हैं। तो आपको सावधान होना चाहिए। क्योंकि इन दवाओं के ज्यादा सेवन से किडनी को सीधा नुकसान होता है।


बता दें कि रात में ठीक तरह से नींद न लेने पर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। जो बीपी और ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं। ऐसी स्थिति में भी किडनी पर दबाव पड़ता है।


मार्केट में मिलने वाले फ्राइड आइटम, प्रोसेस्ड स्नैक्स और पैकेज्ड फूड में प्रिजरवेटिव्स और नमक की अधिक मात्रा पाई जाती है। अगर इनका लगातार सेवन किया जाए, तो यह किडनी के काम करने की क्षमता को कम करता है।


किडनी रोग के सबसे बड़े कारण हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हैं। हाई बीपी और डायबिटीज को कंट्रोल न करने से किडनी पर धीरे-धीरे गंभीर असर होता है।


हालांकि प्रोटीन हेल्दी है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत किडनी को कमजोर कर देती है।


सिगरेट और शराब के सेवन से किडनी के सेल्स को नुकसान होता है। इससे किडनी फंक्शन धीरे-धीरे कमजोर होता है। इससे बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने की क्षमता घट जाती है।


किडनी की देखभाल करना और इसको स्वस्थ रखना इतना मुश्किल नहीं है, जितना कि हम समझते हैं। थोड़ी सी जागरुकता और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, नींद पूरी करें और दवाइयों या नशे से बचें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Kidney Failure, High Blood Pressure, Sugar, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Kidney Damage, Kidney health risks

Related Posts