Health Tips: सिर्फ Sugar नहीं, High Cholesterol भी बढ़ाता है Diabetes का Risk, समझिए ये पूरा कनेक्शन

  • अनन्या मिश्रा
  • May 20, 2026

Health Tips: सिर्फ Sugar नहीं, High Cholesterol भी बढ़ाता है Diabetes का Risk, समझिए ये पूरा कनेक्शन

भारत में लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इसके साथ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी कॉमन होती जा रही है। आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज दो सबसे आम लेकिन खतरनाक बीमारियां हैं। अगर एक ही व्यक्ति में एक साथ यह दोनों बीमारियां पाई जाती हैं, तो शरीर पर इसका असर कई गुना बढ़ जाता है। खासकर इस स्थिति में दिल की बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का रिश्ता सीधा नहीं बल्कि दोतरफा है। जिसको रिवर्स कनेक्शन कहा जाता है। ऐसे में इन दोनों बीमारियों को अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ समझना और मैनेज करना जरूरी होता है।


जानिए क्या है रिवर्स कनेक्शन

कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के बीच का कनेक्शन काफी गहरा है। टाइप 2 डायबिटीज में बॉडी इंसुलिन का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाता है। जिसको इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है। इस स्थिति में बॉडी का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और खून में फैट का लेवल असंतुलित हो जाता है। ऐसे में इसका रिजल्ट डायबिटिक डिस्लिपिडेमिया के तौर पर सामने आता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स और LDL बढ़ जाते हैं, वहीं HDL कम हो जाता है। इस स्थिति में धमनियों में फैट जमा होने का प्रोसेस तेज हो जाता है।


वहीं दूसरी ओर जब बॉडी में पहले से ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होता है। खासकर मोटापे के साथ तो यह इंसुलिन के काम को भी प्रभावित करता है। जिस कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और धीरे-धीरे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। यही कारण है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में डायबिटीज का जोखिम ज्यादा होता है। इसके दो-तरफा प्रभाव को ही रिवर्स कनेक्शन कहा जाता है।


हाई बीपी से बढ़ता है दिल का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक जब ब्लड शुगर लंबे समय तक हाई रहता है, तो यह ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाने लगता है। जिससे LDL कणों की संरचना बदल जाती है और वह छोटे और ज्यादा घने हो जाते हैं। ऐसे LDL कण धमनियों की दीवारों में आसानी से घुल जाते हैं और प्लाक बनाने लगते है। धीरे-धीरे यह प्लाक धमनियों को संकरा कर देता है, जिस कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है। आगे चलकर यह स्थिति स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह बन सकती है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ लेवल दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देता है। जिन लोगों में LDL कोलेस्ट्रॉल अधिक पाया जाता है। उनमें हार्ट डिजीज और मृत्यु का जोखिम ज्यादा देखा गया है। यह जोखिम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य सामान्य कारणों से अलग भी बना रहता है। LDL कोलेस्ट्रॉल खुद में एक जोखिम कारक है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है।


कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है डायबिटीज का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो कोलेस्ट्रॉल का असर सिर्फ दिल तक ही नहीं बल्कि शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को भी प्रभावित करता है। जब बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ जाता है, तो यह कोशिकाओं में फैट जमा करने लगता है।


इससे इंसुलिन रिसेप्टर्स प्रभावित होते हैं और वह सही तरीके से काम नहीं करते हैं। जिसकी वजह से ग्लूकोज कोशिकाओं में नहीं जा पाता है और ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। वहीं यह स्थिति इंसुनिन रेजिस्टेंस को अधिक बढ़ा देती है।


हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जब यह दोनों समस्याएं एक साथ होती हैं, तो अन्य कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सबसे बड़ा दिल की बीमारियों का खतरा होता है। धमनियों में तेजी से प्लाक जमा होता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधिक होता है। इससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं किडनी की बीमारी, नसों को नुकसान और आंखों की समस्या भी हो सकती है।


कैसे किया जाता है इलाज

दवाइयों के साथ-साथ नियमित जांच और लाइफस्टाइल में बदलाव से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आमतौर पर डॉक्टर LDL को कम करने के लिए स्टैटिन्स देते हैं, जोकि दिल के खतरे को भी कम करने में सहायता करते हैं। वहीं ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए इंसुलिन, मेटफॉर्मिन या अन्य दवाएं दी जाती हैं।


ऐसे में अगर आपकी फैमिली में हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या दिल की बीमारी का इतिहास है, तो आपको ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। वहीं 30 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल की जांच जरूर कराना चाहिए। वहीं जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनको नियमित फॉलोअप कराना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
High Cholesterol, Diabetes, Heart Attack, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Diabetes Cholesterol Link, Diabetic Dyslipidemia, Heart Disease Risk

Related Posts