Vitamin D3 रखेगा Heart Health और Muscles को मजबूत Vitamin D2 के मुकाबले अधिक असरदार साबित

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 18, 2026

Vitamin D3 रखेगा Heart Health और Muscles को मजबूत Vitamin D2 के मुकाबले अधिक असरदार साबित

अक्सर जब भी हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की बात होती है। तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम Vitamin-D का आता है। हम सभी इस बात को जानते हैं कि यह विटामिन हमारी हड्डियों के बेहद जरूरी है। हालांकि यह सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी स्केलेटल मसल्स और दिल समेत शरीर के अन्य टिश्यूज में अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में एक दिलचस्प अध्ययन से यह बात सामने आई है कि दिल और मसल्स की सेहत के लिए विटामिन डी का एक खास रूप अधिक असरदार होता है।

रिसर्च में क्या निकला

आमतौर पर डाइटरी सप्लीमेंट्स और खाद्य पदार्थों को पोषक तत्वों से भरपूर बनाने के लिए विटामिन डी के मुख्य दो रूपों का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन डी के दो मुख्य रूप विटामिन डी2 और विटामिन डी3 है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि स्केलेटल मसल्स और हार्ट फंक्शन को बेहतर बनाए रखने में विटामिन डी3, विटामिन डी2 की तुलसा में अधिक प्रभावी है।

आखिर क्यों किया गया यह अध्ययन

वैज्ञानिकों के पास इस बात के बहुत कम सबूत मौजूद थे कि हड्डियों की सेहत के अलावा क्या विटामिन डी के यह दोनों रूप शरीर के बाकी हिस्सों पर भी एक तरह का असर डालते हैं। इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए शोधकर्ताओं ने यह कदम उठाया।

जानें कैसे हुआ परीक्षण

इन अंतरों की गहराई से जांच करने के लिए शोधकर्ताओं ने नर चूहों पर इस्तेमाल किया। इस दौरान नर चूहों को अलग-अलग तरह का खाना दिया गया। इस प्रयोग के दौरान विटामिन डी की कमी से उबरने और शरीर में उनके लेवल को बनाए रखने के प्रोसेस में चूहों की कंकाल मांसपेशियों और हृदय संबंधी मापदंडों पर डी2 और डी3 के प्रभावों की तुलना की गई।

आपको बता दें कि यह जरूरी शोध 'मालिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च' में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च ने यह साफ कर दिया है कि हार्ट हेल्थ और मसल्स को दुरुस्त रखने में विटामिन डी3 ज्यादा कारगर ऑप्शन है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Vitamin D3,Vitamin D2,Heart Health,Skeletal Muscles,विटामिन डी2,Molecular Nutrition And Food Research,विटामिन डी3,Vitamin D Deficiency,Dietary Supplements,हृदय स्वास्थ्य,Health Tips

Related Posts