पुरुषों को थायराइड की बीमारी नहीं करनी चाहिए नजरअंदाज, फर्टिलिटी पर पड़ेगा ऐसा असर

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 27, 2023

पुरुषों को थायराइड की बीमारी नहीं करनी चाहिए नजरअंदाज, फर्टिलिटी पर पड़ेगा ऐसा असर

महिलाओं में सबसे ज्यादा थायराइड की समस्या देखी जाती है। लेकिन यह समस्या पुरुषों में देखने को मिलती है। बता दें कि थायराइड हॉर्मोन का लेवल कम या बढ़ने पर पुरुषों को भी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिसके कारण मरीज की मेंटल हेल्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। बता दें कि थायराइड गले के नीचे मौजूद एक ग्रंथि होती है। इस ग्रंथि से हॉर्मोन का प्रोडक्शन होता है। थायराइड ग्रंथि में दिक्कत होने पर गले के बीच मौजूद ग्लैंड से थायराइड हॉर्मोन के प्रोडक्शन पर इसका असर पड़ता है। जब थायराइड हॉर्मोन का स्तर कम होता है तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। वहीं हॉर्मोन का स्तर ज्यादा होने पर इसे हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं। वहीं पुरुषों में थायराइड की समस्या बढ़ने पर इनफर्टिलिटी की समस्या का खतरा बढ़ता है।


पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर

थायराइड होने पर शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर लेती हैं। जिसका सीधा असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। थायराइड हॉर्मोन शरीर में चयापचय को कंट्रोल करता है। जिसके कारण शुक्राणुओं और उनकी क्वालिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, थायराइड हॉर्मोन में बढ़ोत्तरी होने पर पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर इसका असर पड़ता है। जिसके कारण पुरुषों में सीरम गोनेडोट्रोपिन कम हो जाता है। सीरम गोनेडोट्रोपिन स्पर्म प्रोडक्शन का काम करता है। वहीं T4 की गड़बड़ी के चलते बॉडी में कोलेस्ट्रॉल, लिपिड और फॉस्फोलिपिड का स्तर भी कम होने लगता है। जिसका सीधा असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ता है। हाइपरथायरायडिज्म की समस्या लंबे समय तक रहने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है।


लक्षण

थायराइड हॉर्मोन का स्तर बढ़ने या घटने पर पुरुषों में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से आपका तेजी से वेट गेन हो सकता है और गले में सूजन की समस्या भी हो सकती है। पुरुषों में थायराइड हॉर्मोन बढ़ने इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं।


मूड में बदलाव

नींद से जुड़ी दिक्कतें

तेजी से वजन बढ़ना

डिप्रेशन की समस्या

बाल झड़ना

शरीर में कमजोरी

गुस्सा और चिड़चिड़ापन


न करें नजरअंदाज

ऐसे में आपको हाइपरथायरायडिज्म की स्थिति को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसे नजरअंदाज करने से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर की सलाह पर जांच और इलाज कराना चाहिए। साथ ही अपने डेली रुटीन और हेल्दी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Hypothyroidism, Thyroid, Weight Loss, Health Tips, Health Tips In Hindi, हेल्थ टिप्स, Weight Gain, Weight Loss,हेल्थ केयर टिप्स, पेशेंट, Thyroid and fertility, Male infertility, पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर, फर्टिलिटी

Related Posts