Fatty Liver: खराब Lifestyle से हो रहा Liver Damage, जानलेवा Cirrhosis की स्टेज से पहले हो जाएं अलर्ट

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 26, 2026

Fatty Liver: खराब Lifestyle से हो रहा Liver Damage, जानलेवा Cirrhosis की स्टेज से पहले हो जाएं अलर्ट

आज के समय में फैटी लिवर एक बड़ी बीमारी बन चुकी है। जो गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण तेजी से पैर पसार रहा है। अक्सर लोग लिवर में सूजन या हल्की चर्बी को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह लापरवाही आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा कर सकती है। जब लिवर अपनी क्षमता से ज्यादा फैट जमा करने लगता है, तो लिवर की कार्यक्षमता घटने लगती है। साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने बंद हो जाते हैं।


बता दें कि यह स्थिति सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं है। बल्कि अब बच्चों और युवाओं में भी 'नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर' आम हो गया है। ऐसे में अगर कोई इस परेशानी से जूझ रहा है, तो कुछ सामान्य लगने वाली गलतियां आपके लिवर को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती हैं। इन गलत आदतों को समय रहने पहचानना और सुधारना आपकी सेहत को ठीक कर सकता है।


फैटी मरीजों की ये आदतें हैं खतरनाक

पैकेज्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद चीनी लिवर में सीधे फैट के रूप में जमा होती है।

बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर्स या सप्लीमेंट्स लेने से लिवर पर दबाव बढ़ता है।

देर रात को भोजन करना रात के समय मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। जिससे खाया हुआ फैट सीधे लिवर में स्टोर होता है।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी से लिवर के चारों ओर चर्बी जमा होने लगती है।


इलाज न होने पर जा सकती है जान

फैटी लिवर एक खतरनाक बीमारी है। अगर शुरूआती 'स्टेज 1' पर ध्यान न दिया जाए, तो यह 'स्टीटोहेपेटाइटिस' में बदल जाता है। जहां पर लिवर की कोशिकाएं मरने लगती हैं और घाव होने लगते हैं। अंतिम चरण में यह 'सिरोसिस' का रूप से ले लेता है। जिसका एक मात्र समाधान लिवर ट्रांसप्लांट होता है। यह स्थिति शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी और हृदय को प्रभावित कर सकती है। यह जान जाने के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है।


करें ये बदलाव

आप रिफाइंड कार्ब्स की जगह साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

दिन में कम से कम 30 मिनट टहलें या कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह लिवर फैट को कम करता है।

बॉडी के कुल वजन का सिर्फ 5-7% कम करने से भी लिवर की सूजन कम हो सकती है।

शराब लिवर कोशिकाओं के लिए जहर की तरह काम करती है। इसलिए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।


जानिए क्या करें

बता दें कि फैटी लिवर ऐसी बीमारी नहीं है, जिसको ठीक न किया जा सके। लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए पुरानी आदतों का त्यार करना होगा। अक्सर हम पेट के बाहरी घेरे की चिंता करते हैं, लेकिन शरीर के भीतर सबसे महत्वपूर्ण 'फिल्टर' यानी लिवर को भूल जाते हैं। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें। आपके द्वारा बरती गई छोटी सी सावधानी आपके हॉस्पिटल के चक्करों से बचा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
How to Manage Fatty Liver, Fatty Liver, health tips, लिवर फेलियर, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Liver Failure, फैटी लिवर, Liver Disease

Related Posts