जानिए किस आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद है जरुरी

  • प्रिया मिश्रा
  • Sep 16, 2021

जानिए किस आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद है जरुरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सोना हमारे लिए कितना जरुरी है यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण हमारी नींद प्रभावित होती है। यदि हम पर्याप्त मात्रा में नींद न लें तो इससे हमें थकान और बेचैनी महसूस होने लगती है। यदि हम अपनी जरूत के हिसाब से कम सोएं तो इससे हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक हर व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद पर्याप्त है यह उसकी उम्र पर निर्भर करता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए इतने घंटे की नींद जरुरी है -  


डॉक्टर्स के मुताबिक एक नवजात शिशु को सबसे ज्यादा नींद की जरूरत होती है। एक नवजात शिशु को एक दिन में 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है।


हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 4 से 11 महीने के शिशुओं को 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन कम से कम 10 घंटे भी नींद उनके लिए पर्याप्त है। 


1 से 2 साल के बच्चों के बारे में डॉक्टर बताते हैं कि उनके लिए कम से कम 11 से 14 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है। 


हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। इस आयु वर्ग के बच्चों को 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए। 


6 से 13 साल के बच्चों के लिए डॉक्टर 9 से 11 घंटे नींद लेने की सलाह देते हैं। इनके लिए 7 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा की नींद सही नहीं मानी जाती।


डॉक्टर्स के मुताबिक, किशोरावस्था यानि 14 से 17 साल की उम्र में बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन 7 से 11 घंटे तक की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है। 


18 से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए 7 से 9 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। लेकिन 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नींद उनके लिए नुकसानदेह मानी जाती है। 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी यही मानक रखा गया है। 


65 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, sleep according to age, how much should you sleep, good sleep, kis aayu varg ko kitna sona chahiye, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, कितने घंटे की नींद जरुरी है, किस आयु वर्ग को कितने घंटे सोना चाहिए

Related Posts