CLOSE

जामुन ही नहीं इसकी पत्तियाँ भी हैं बहुत फायदेमंद, कई बीमारियों में है रामबाण इलाज

By Healthy Nuskhe | Apr 12, 2021

जामुन का फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ जामुन का फल ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी हमारी सेहत के बहुत गुणकारी हैं। जामुन की पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज, अपच और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होती हैं। यही वजह है कि दादी-नानी के जमाने से जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए हो रहा है। आज के इस लेख में हम आपको अमरुद की पत्तियों के फायदों के बारे में बताएंगे -

डायबिटीज 
डायबिटीज़ के मरीजों के लिए जामुन का फल ही नहीं, इसके पत्तों का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन के पत्तों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट जामुन के ताजे पत्तों का सेवन करने से शुगर कंट्रोल करने में फायदा होता है।  

पाचन तंत्र
जामुन के पत्तों का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्तों के सेवन से अपच, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में रामबाण इलाज है। इसके लिए नियमित रूप से जामुन के पत्तों का सेवन करें। आप चाहें तो जामुन के पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बना सकते हैं और रोजाना एक चम्मच इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं।    

पेचिश 
पेचिश का इलाज करने के लिए भी जामुन के पत्तों का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट जामुन के पत्तों का सेवन करने से पेचिश और दस्त की समस्या से छुटकारा मिलता है। आप चाहें तो इसका चूर्ण बना कर भी ले सकते हैं। पेचिश की बीमारी में यह एक प्राकृतिक दवा के तौर पर काम करता है। 

मुंह के छाले
सही से पेट साफ़ न होने के कारण अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। छाले होने पर खाने के साथ-साथ बोलने में भी तकलीफ होती है। जामुन के पत्तों में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं जो मुंह के छालों को खत्म करने में मदद करते हैं। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए जामुन के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

ब्लड प्रेशर 
जामुन के पत्तों का सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से जामुन के पत्तों का सेवन करने से शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोजाना सुबह जामुन के ताजे पत्तों का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं और हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचाव होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.