नाखून में हो रहे ये बदलाव देते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, जानें पहचानने का तरीका

  • प्रिया मिश्रा
  • Dec 30, 2021

नाखून में हो रहे ये बदलाव देते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, जानें पहचानने का तरीका

नाखूनों की बनावट और रंग हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। प्राचीन समय में हकीम और वैद्य मरीज के हाथ के नाखूनों के रंग से बीमारी की जांच करते थे। नाखून के बदलते रंग आपके शरीर में पनप रही गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नाखूनों के रंग और आकार से स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में कैसे जान सकते हैं - 


नाखून पर सफेद लाइन

शरीर में किडनी या लीवर से जुड़ी कोई बीमारी होने पर नाखून पर सफेद लाइन बन सकती हैं। इसके अलावा हेपेटाइटिस जैसी बीमारी में भी नाखूनों पर सफेद लाइन बन सकती है। 


नाखून पर सफेद धब्बे

अगर आपको नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखाई दें तो यह आपके शरीर में विटामिन बी, प्रोटीन और जिंक की कमी का संकेत हो सकता है। 


नाखून का रंग लाल होना

अगर आपके नाखून का रंग बदल रहा है तो यह शरीर में किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर नाखून का रंग लाल है तो यह शरीर में कहीं सूजन या फिर ल्यूपस बीमारी का संकेत हो सकता है। 


नाखून में नीले और काले धब्बे

अगर आपने नाखूनों पर नीले और काले रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नही हो रहा है। कई मामलों में हार्ट से जुड़ी बीमारी होने पर भी नाखून में काले या नीले रंग के धब्बे हो जाते हैं। 


नाखून पीले पड़ना

अगर नाखून का रंफ पीला है तो यह फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा थायरॉइड, डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी में भी नाखून का रंग पीला हो सकता है। 


नाखून का टूटना

कई बार किसी बीमारी या कमजोरी के कारण नाखून टूटने लगते हैं। लेकिन अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं तो यह आपके शरीर में कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है। शरीर में खून की कमी या थायरॉइड जैसी बीमारी में नाखून टूटने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, nails give indication about health, nakhoon dekhkar bimari ka sanket, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, नाखून देखकर बीमारी कैसे जानें, नाखून देखकर स्वास्थ्य कैसे जानें

Related Posts