Weight Loss Tips: बिना जिम जाए Fat Burn करने और Stamina बढ़ाने में मददगार है Japanese Walking

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 11, 2026

Weight Loss Tips: बिना जिम जाए Fat Burn करने और Stamina बढ़ाने में मददगार है Japanese Walking

क्या आप भी बिना जिम जाए और घंटों पसीना बहाए खुद को स्लिम और फिट रखना चाहते हैं। बता दें कि अपनी स्लिम बॉडी और फ्लैट पेट के लिए जापान के लोग पूरी दुनिया में फेमस है। इसके पीछे जापान के लोगों का खानपान तो एक वजह है ही, इसके साथ ही उनकी डेली रूटीन भी काफी खास है। एक समय पर सोशल मीडिया पर जापानी 3-3-3 वॉकिंग मेथड काफी वायरल हुआ था। यह बिना किसी एक्सरसाइज के मेटाबॉलिज्म को तेज करने और फैट बर्न करने में सहायता करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जापानी वॉकिंग का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जापानी वॉकिंग मेथड

जापानी वॉकिंग मेथड को 'इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग' भी कहा जाता है। इसमें तेज और धीमी स्पीड से चलना होता है। आपको 3 मिनट तक धीमे चलना होगा और फिर अगले 3 मिनट तक तेज स्पीड से चलना होता है। इस साइकिल को कुल 5 बार रिपीट करना है और इसका टोटल समय करीब 30 मिनट का होना चाहिए।

दशकों पहले जापान के वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च कर लिया था। रिसर्च के मुताबिक सप्ताह में कम से कम 4 दिन ऐसा करने से आपकी एरोबिक फिटनेस सुधरती है, मसल्स में ताकत आती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

जानें जापानी वॉकिंग के फायदे

वेट कम करने वाले लोगों के लिए जापानी 3-3-3 वॉकिंग काफी फायदेमंद है। इसको रोजाना करने से वेट के अलावा शरीर को भी बहुत लाभ होता है।

सामान्य वॉक की तुलना में इसमें अधिक कैलोरी बर्न होती है। जब आप व्यायाम करते हैं, तो मेहनत करने से अधिक एनर्जी खर्च होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

इस तरीके से पैरों की मसल्स मजबूत बनती है, जिससे आपका शरीर बैलेंस और तालमेल को बेहतर बनाता है।

स्पीड को बढ़ाने से बॉडी को एक नया चैलेंज मिलता है। जोकि कम समय में आपकी फिटनेस कैपेसिटी बढ़ जाती है।

तेज और धीमी स्पीड के अंतराल से हार्ट तेजी से पंप करता है। जिससे ब्लड वेसल्स का काम सुधरता है और बीपी भी कम होता है।

इसके साथ ही मांसपेशियों के अधिक सक्रिय होने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में आसानी होती है।

धूप, ताजी हवा और नेचुरल माहौल में जापानी वॉक करने से मेंटली स्ट्रेस दूर होता है और मूड फ्रेश बना रहता है।

जानिए जापानी वॉकिंग का सही तरीका

इस तरीके को आजमाने के लिए आपको किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं होती है। बस आपके पास अच्छे जूते, आरामदायक कपड़े और एक घड़ी या टाइमर होना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं जापानी वॉकिंग करने का सही तरीका क्या है।

अपनी मसल्स और जोड़ों को तैयार करने के लिए कुछ मिनट स्लो वॉक से शुरूआत करें।

फिर अपनी स्पीड को बढ़ाएं और करीब 3 मिनट तक तेज चलें। इस दौरान आपकी 70% होना चाहिए, जिसमें आप हांफ भी रहे हों, लेकिन बात भी कर सकें।

अब 3 मिनट बाद स्पीड स्लो कर लें, करीब 40% स्पीड के साथ, जो एक नॉर्मल गति हो।

इस साइकिल को कुल 5 बार दोहराएं, जिससे कि टोटल समय करीब 30 मिनट होना चाहिए।

लास्ट में कुछ मिनट स्लो वॉक करें और हल्की स्ट्रेचिंग के साथ खत्म करें।

अगर आपके पास 30 मिनट एक साथ नहीं हैं, तो आप इसको पूरे दिन में तीन-तीन बार 10-10 मिनट के सेशन में भी बांट सकती हैं।

सामान्य वॉक से अलग है जापानी वॉकिंग

आमतौर सामान्य वॉक में हम नॉर्मल स्पीड में चलते हैं। तो वहीं जापानी वॉकिंग में आप अपने हार्ट, मसल्स और फेफड़ों को चैलेंज देने के लिए स्पीड बदलती रहती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Japanese Walking Method,Interval Walking Training,3-3-3 Walking Method,Weight Loss Walking,वजन घटाने के उपाय,Fat Burn Technique,जापानी वॉकिंग मेथड,Japanese Fitness Routine,Blood Pressure Control,इंटरवल वॉकिंग,Health Tips

Related Posts