Health Tips: रोजाना Driving से Back Pain का बढ़ रहा है Risk? जानिए स्पाइन को कैसे रखें सेफ

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 04, 2026

Health Tips: रोजाना Driving से Back Pain का बढ़ रहा है Risk? जानिए स्पाइन को कैसे रखें सेफ

सफर को आसान बनाने के लिए कई लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह अपनी कार से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार लंबी ड्राइविंग के बाद पीठ और टेल बोन में दर्द या गर्दन में अकड़न की समस्या महसूस होती है। ड्राइव करते समय एक ही पोजिशन में लंबे समय तक बैठे रहने या झटके लगने की वजह से यह समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको भी यह समस्या होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस समस्या से कैसे बच सकते हैं।


ड्राइविंग पीठ को क्यों पहुंचाती है नुकसान


लगातार बैठे रहना

घंटों तक एक ही जगह पर बैठने से रीढ़ की डिस्क पर दबाव पड़ता है।


गलत पोस्चर

झुककर बैठने से गर्दन और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है।


झटके लगना

ऊबड़-खाबड़ सड़कें औऱ गाड़ी की कंपन से रीढ़ की स्पाइन में चोट आ सकती है।


गतिहीनता होना

जब लंबे समय तक मूवमेंट नहीं होता है, तो ब्लड सर्कुलेशन रुकता है और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।


बरतें ये सावधानियां


सही पोस्चर है जरूरी

बैठने से पहले पीछे की जेब से फोन या वॉलेट जैसी चीजों को निकाल दें। स्टेयरिंग व्हील से सही दूरी पर बैठें और सीट को थोड़ा सा पीछे झुकाकर रखें। वहीं जरूरत पड़े तो लम्बर सपोर्ट पिलो का इस्तेमाल करें।


ब्रेक लें

लगातार गाड़ी न चलाएं। हर 1.5 से 2 घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। गाड़ी से बाहर निकलें, स्ट्रेचिंग करें औऱ थोड़ा सा टहलें। ऐसा करने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।


रखरखाव और आराम

आपको ऐसी कार चुननी चाहिए, जिसकी सीटें कंफर्टेबल हों। गाड़ी के शॉक एब्जॉर्बर और टायरों को दुरुस्त रखें। जिससे झटके कम लगें। वहीं गाड़ी चलाते समय अचानक ब्रेक लगाने से बचना चाहिए और पैरों को पैडल पर कंफर्टेबल रखें।


ऐसे करें ड्राइविंग

ड्राइविंग के दौरान पूरी तरह से जकड़ कर न बैठें। हर 15-20 मिनट में बैठने की स्थिति को थोड़ा सा बदलें। वहीं अगर हो सके तो लंबी ड्राइविंग की जिम्मेदारी को आपस में बांट लें।


पहले से दर्द है तो क्या करें

अगर आप पहले से साइटिका या स्लिप डिस्क जैसी समस्या से परेशान हैं, तो तो आपको ये टिप्स अपनाने चाहिए।


हीट और कोल्ड थेरेपी

ब्रेक के दौरान ठंडी या गर्म सिकाई करें। सर्दियों में हीटेड सीट के इस्तेमाल से आपको राहत मिल सकती है।


सपोर्टिक एक्सेसरीज

टेल बोन के दर्द से राहत पाने के लिए आप कॉक्सिक्स कुशन या कमर के लिए सपोर्ट बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


दवा

आप डॉक्टर की सलाह पर पेन रिलीफ दवा ले सकते हैं।


कब लें डॉक्टर से सलाह

बता दें कि दर्द को नजरअंदाज करने की गलती करने से स्थिति गंभीर बन सकती है। अगर आपको ड्राइविंग के बाद कुछ लक्षण दिखते हैं, तो आपको फौरन स्पाइन एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।


हाथ-पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी या कमजोरी महसूस होना।


दर्द कुछ दिनों से ज्यादा समय तक बना रहे।


सीधे खड़े होने या चलने में परेशानी होना।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Sciatica, slipped disc, back pain, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Daily driving, Car Driving, Driving Back Pain

Related Posts