Health Tips: सर्दियों में कंबल-रजाई में घंटों ठंडे बने रहते हैं पैर, जानिए इसका कारण और इलाज

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 03, 2024

Health Tips: सर्दियों में कंबल-रजाई में घंटों ठंडे बने रहते हैं पैर, जानिए इसका कारण और इलाज

सर्दियों में रात में जब बिस्तर पर सोने के लिए जाया जाता है, तो पैर काफी देर तक ठंडे रहते हैं। कई बार घंटों तक पैर गरम नहीं होते हैं। रजाई और कंबल ओढ़ने के बाद भी पैर ठंडे होने पर ऐसा लगता है, जैसे कि पैर शरीर से अलग हैं। क्योंकि शरीर के अन्य अंग गर्म हो जाते हैं, लेकिन पैर ठंडे बने रहते हैं। ऐसे में पैरों को गर्म करने के लिए कई बार हीट बैग या फिर बोतल में गर्म पानी की मदद से पैरों को गर्म किया जाता है।


डॉक्टर्स की मानें तो सर्दियों के मौसम में पैरों का ठंडा होना सामान्य माना जाता है। लेकिन हमेशा ऐसा मौसम के कारण नहीं होता कि पैर ठंडे हों। कई बार अन्य दूसरी वजहों के कारण पैर ठंडे होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैर ठंडे होने के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि पैरों को आप किस तरह से गर्म कर सकते हैं।


सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने का कारण

बाहरी वातावरण ठंडा होने की वजह से

टेंशन लेने पर ब्लड में एड्रेनालाइन का फ्लो बढ़ने पर

ब्लड सर्कुलेशन कम होने पर

एनीमिया होने पर 

रेनॉड डिजीज होने पर

डायबिटीज मेलिटस

हाइपोथायरायडिज्म

अपच की समस्या होने पर

बैक्टीरियल या वायरल फीवर

इनडाइजेशन

हाई और लो ब्लड प्रेशर

उम्र, परिवार की हिस्ट्री और दवाओं की वजह से


ऐसे गर्म रखें पैर

एक्सरसाइज

हीटिंग इनसोल

मोजा और दस्ताना पहनें

पैरों को क्रॉस करके न बैठें

हाथ-पैरों को रगड़ते रहें

सरसों का तेल गर्म कर हाथ-पैरों की मालिश करें


प्रॉपर डाइट है जरूरी

लाल मिर्च से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

हरा लहसुन हार्ट को हेल्दी रखता है

अदरक

चाय व कॉफी

विटामिन सी और बायोफ्लेवोनॉइड्स डाइट में शामिल करें

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, खुबानी और अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Feet become cold in winter, हाथ-पैर ठंडे, हाथ पैर ठंडे रहना, Winter Care Tips, घरेलू नुस्खों से गर्म करें हाथ पैर, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Home remedies for cold feet and Palms

Related Posts