शरीर में क्या है सुपर इम्युनिटी और ये कैसे बनती है, जानिए एक्सपर्ट्स की क्या है इसमें राय

  • prabhasakshi
  • Jan 31, 2022

शरीर में क्या है सुपर इम्युनिटी और ये कैसे बनती है, जानिए एक्सपर्ट्स की क्या है इसमें राय

आज के वर्तमान समय में जहाँ कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहाँ हम इम्युनिटी जैसे शब्द लगभग रोज़ ही सुनते है। अच्छी इम्युनिटी हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की ताक़त देता है। साथ ही साथ ये हमारे शरीर को बहुत सारे बाहरी इन्फेक्शनस से भी बचाता है। यदि आपकी इम्युनिटी सही होगी तो आप कोरोना के साथ-साथ और भी कईं बिमारिओं से बच सकते है। क्रेडिब्लॉग नामक एक वेबसाइट के अनुसार इम्युनिटी के बारे में सबसे पहले एक रुसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने बताया था। शुरुआत में उनका यह मानना था कि ये सिर्फ इन्फेक्शन के लिए ही प्रतिरक्षा करता है। बाद में इन्होने पाया की ये बिमारिओं से लड़ने की भी शक्ति प्रदान करता है। इनके अनुसार अगर आपकी इम्युनिटी अच्छी होगी तो आप कैंसर जैसे कठिन रोग का सामना भी आसानी से कर सकते है।

इम्युनिटी कम  होने के कारण

कभी कभी अपने देखा होगा कि कुछ लोग बाकी लोगो से ज़्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योक़ि उनके शरीर की इम्युनिटी कमज़ोर होती है। इम्युनिटी कमज़ोर होंने के बहुत सारे कारण होते है। उनमे से कुछ है :-

1. तनाव (Stress)

आज के दौर में तनाव होना बहुत ही आम बात हैं। लगभग हर आदमी को कभी न कभी तनाव के दौर से गुज़रना ही पड़ता ही हैं। तनाव होने से बेचैनी, सर दर्द, सीने में दर्द आदि होने की संभावना होती हैं। तनाव हमारी इम्युनिटी पर भी बहुत असर डालता हैं। इससे हमारी इम्युनिटी काम हो जाती हैं हमें बहुत साड़ी बीमारिआं होने लगती हैं।

2. व्यायाम ना करना

व्यायाम करना सेहत के लिए हमेशा अच्छा होता हैं। साथ ही ये हमारे इम्यूनिटी को भी बढ़ाता हैं। नियमित व्यायाम करने से न्यूट्रोफिल्स को काम करने में सहायता करता हैं। न्यूट्रोफिल्स वो सेल्स होती हैं जो अवांछित और सूक्ष्मजीवों को मारने का काम करती हैं। ये सूक्ष्मजीव हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक होते हैं। इससे हमारी इम्युनिटी कमज़ोर हो जाती हैं।

3. सही पोषण ना लेना

संतुलित भोजन लेना हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ज़रुरी होता है। भोजन में प्रोटीन्स विटामिन्स मिनरल्स फ़ाइबर्स एंटीऑक्सीडेंट्स इत्यादि का होना बहुत ज़रुरी होता है। एक अनुमान के हिसाब से हर साल ख़राब डाइट और व्यायाम ना करने से लगभग 310,000 और 580,000 अमेरीकिओं की मौत हो जाती है।

जंक फूड्स और फैटी चीज़े खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें पोलीअनसैचुरेटेड फैट होता है जो की जल्दी पचता नहीं है और पेट में जम जाता है। ये हमारी इम्युनिटी को बहुत ज़्यादा प्रभावित करता है।

4. नींद की कमी होना

अच्छे खान पान के साथ साथ अच्छी नींद लेना भी बहुत ज़रुरी होता है सेहत के लिए। एक दिन में कम से कम 6-8 घंटे सोना चाहिए। जब आप सो रहे होतें है तब भी आपके ब्लड सेल्स रोगो और इन्फेक्शन्स से लड़ रहे होते है। इसलिए काम नींद या थकान भी ख़राब इम्युनिटी का कारण बन सकती है।

इम्युनिटी के प्रकार

इम्युनिटी दो प्रकार की होती है -- इनेट और एडेटिवे इम्युनिटी

1. इनेट इम्युनिटी :  ये रोग प्रतिरोधक तो होती हैं पर ये दीर्घकालीन नहीं होती है।

2 .एडेटिवे इम्युनिटी : ये रोगों  से सुरक्षा तो देती हैं साथ ही साथ यह विशिष्ट रोगजनकों के खिलाफ दीर्घकालीन सुरक्षा भी देती है।  

सभी जानवरों, पोधों और कवकों में इनेट इम्युनिटी होती हैं। जबकि Vertebrates में एडेटिवे इम्युनिटी होती हैं।

क्या हैं सुपर इम्युनिटी

हम अक्सर सुनते है की Covid 19 से बचने का तरीका है मास्क पहनना, सोशल डिस्टन्सिंग, और वेंटिलेशन। पर इसके साथ ही एक और चीज़ है जिससे हम Covid 19 जैसे महामारी से बच सकते है वो है टीकाकरण। इससे हमें सुपर इम्युनिटी मिल जाएगी यानि वायरस से लड़ने के लिए नेचुरल इम्युनिटी के साथ साथ मानव निर्मित इम्युनिटी भी लेना। शोधकर्ताओं ने प्रयोगशालाओं में काफ़ी गहन परीक्षण और अध्ययन के फ़लस्वरूप ऐसा टिका का निर्माण किया जो हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को 1000 % और प्रभावी कर दे। इसी प्रभाव को हम " सुपर इम्युनिटी " कहते है।    

                                                          " सुपर  इम्युनिटी " नेचुरल इम्युनिटी और वैक्सिनेशन से बने इम्युनिटी का कॉम्बिनेशन है। जब लोग वक्सीनशन होने के बावजूद Sars-Cov-2 से संक्रमित होते है तो उनमें  'सुपर इम्युनिटी' बनती है जो हमें किसी भी अन्य वैक्सीनेशन से बचाने में मदद करता हैं। इसी को सुपर इम्युनिटी का नाम दिया गया है।

कब तक काम करती हैं सुपर इम्युनिटी

समय के साथ जैसे हर चीज़ कमज़ोर हो जाती है वैसे ही सुपर इम्युनिटी का असर भी समय के साथ काम होने लगता है। और ऐसे ही धीरे-धीरे समय के साथ एक दिन ये पूरा ही ख़त्म हो जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जब तक दोनों वैक्सीनों का असर रहता है तब तक हमारे शरीर में सुपर इम्युनिटी बनी रहती है। उसी प्रकार ये भी मानना है कि सभी चीज़ो के मुक़ाबले सुपर इम्युनिटी ज़्यादा कारगर और अच्छा है। इन चीज़ों पर शोध अभी जारी है। इसे 'हाइब्रिड इम्युनिटी ' का नाम दिया है।

कैसे बढ़ाये सुपर इम्युनिटी

सुपर इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको अपने शरीर के नेचुरल इम्युनिटी को बढ़ाना चाहिए। उसके लिए बहुत से घरेलु उपाए है। इसके साथ साथ सही डाइट और नियमित व्यायाम करने से भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इन सब के बाद आपको दोनों वैक्सीन भी ले लेना चाहिए। इन दोनों के साथ में लेने से आपके शरीर में भी सुपर इम्युनिटी बढ़ जाएगी। इसके अलावा सोशल डिस्टन्सिंग और मास्क का भी प्रयोग करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
super immunity, vaccination, hybrid immunity, types of immunity, how to enhance super immunity, immunity booster

Related Posts