Heatstroke Symptoms: Delhi-NCR में Heatwave Alert जारी, 43 डिग्री पारे में ये लक्षण हैं जानलेवा, तुरंत करें ये उपाय

  • अनन्या मिश्रा
  • May 09, 2026

Heatstroke Symptoms: Delhi-NCR में Heatwave Alert जारी, 43 डिग्री पारे में ये लक्षण हैं जानलेवा, तुरंत करें ये उपाय

दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ चुकी है। भीषण गर्मी का असर सीधे तौर पर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। क्योंकि इस गर्मी में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह मौसम आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

 

हीट स्ट्रोक होने पर आपको चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, ज्यादा पसीना आना या स्किन का सूखा पड़ना आदि लक्षण दिखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हीटवेव या लू लगने का सेहत पर क्या असर होता है। वहीं बाहर निकलते समय किन चीजों को पास में रखना चाहिए।


बीते कुछ समय का तापमान

दिल्ली- 42.8°C

नोएडा- 41.1°C

गुरुग्राम- 41.0°C

गाजियाबाद- 40.8°C


इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी हो गया है। तेज गर्मी में लू से बचना सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन जाता है। आइए जानें लू लगने के लक्षण कैसे होते हैं, बचाव के लिए क्या करना चाहिए और आपकी इमरजेंसी किट में क्या-क्या होना जरूरी है।


जानिए क्या है हीटवेव या लू

IMD के मुताबिक किसी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है, जब उस क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो और सामान्य तापमान कम से कम 4.5°C ज्यादा हो। वहीं अगर किसी जगह का तापमान 45°C को पार कर जाता है, तो इसको हीटवेव घोषित किया जाता है।


असर और लक्षण

शरीर में पानी की कमी

मांसपेशियों में ऐंठन 

कमजोरी

चक्कर आना

दौरा पड़ना

दिल की धड़कन तेज होना

कम यरिन आना

बीपी बढ़ना या कम होना


क्या करें

लू या हीट वेव से प्रभावित व्यक्ति को फौरन किसी ठंडे या छायादार स्थान पर लेकर जाएं।

व्यक्ति को फौरन पानी या ओआरएस का घोल लें।

इस दौरान कैफीन, शराब और वातित कोल्ड ड्रिंक्स आदि के सेवन न करें।

फेस पर गीला कपड़ा रखें और बेहतर वेंटिलेशन के लिए कपड़ों को एकदम ढीला कर दें।


बाहर निकलते समय ये चीजें जरूर रखें पास

घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी और पानी की बोतल रखना न भूलें।

इसके साथ ही छोटा तौलिया और हाथ वाला पंखा जरूर रखें।

इसके अलावा ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट या ओआरएस का पैकेट साथ में रखें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Heatstroke Symptoms, Summer Health Tips, Heatstroke Prevention, हीट स्ट्रोक, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Dehydration Signs

Related Posts