Gas Bloating: न्यूट्रिशनिस्ट के ये अमेजिंग टिप्स फॉलो कर पाएं गैस की समस्या से निजात, जानिए शानदार नुस्खा

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 06, 2023

Gas Bloating: न्यूट्रिशनिस्ट के ये अमेजिंग टिप्स फॉलो कर पाएं गैस की समस्या से निजात, जानिए शानदार नुस्खा

कई लोगों के अक्सर गैस की समस्या होती है। गैस की समस्या काफी ज्यादा तकलीफदायक होती है। इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है और सीने में भारीपन महसूस होता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से गैस ज्यादा बनने लगती है। स्थिति अधिक बिगड़ने पर दवा का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 


न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, प्याज-लहसुन, पत्ता गोभी जैसी कई चीजों का सेवन किए जाने के बाद फौरन गैस की समस्या बनने लगती है। वहीं जिन लोगों की पाचन व्यवस्था खराब रहती है, उन्हें भी गैस की समस्या अधिक होती है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने गैस से राहत पाने के कुछ आसान नुस्खे बताए हैं। जिनकी मदद से आप गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं। लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि किन-किन चीजों के सेवन से गैस की समस्या होने लगती है।


फलियां

फलियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन फलियों में मौजूद फाइबर फायदे के साथ नुकसान भी दे सकता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है। ऐसे में आप फलियां का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद हाई फाइबर और oligosaccharides नामक शुगर पचने में काफी मुश्किल होती है। जिसके कारण गैस की समस्या होने लगती है।


ब्रॉकली-पत्ता गोभी

पत्ता गोभी, ब्रॉकली और केल जैसी सब्जियों में raffinose नामक शुगर पाया जाता है। जिसे शरीर आसानी से पचा नहीं पाता है। कई बार इसके सेवन से ब्लोटिंग होने लगती है।


प्याज-लहसुन

आजकल हर खाने में प्याज-लहसुन डाला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार प्याज-लहसुन के सेवन से भी गैस की समस्या हो जाती है। दरअसल, प्याज और लहसुन के अंदर भारी मात्रा में fructans पाया जाता है। fructans नामक तत्व सॉल्यूबल फाइबर होते हैं। जो पेट में गैस की समस्या बनाते हैं। इसके अलावा कच्ची सब्जियों के सलाद का सेवन किए जाने पर भी इस समस्या से परेशान हो सकते हैं।


कोल्ड ड्रिंक

कई लोग इस गलतफहमी में रहते हैं कि कोल्ड ड्रिंक पेट की गैस निकालती है। लेकिन लोगों के बीच यह गलत जानकारी फैली है। कोल्ड ड्रिंक में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है। जिसके कारण पेट में गैस फंस सकती है। ऐसा होने पर आपको भयंकर पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है।


जानिए गैस-ब्लोटिंग का इलाज

खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद अजवाइन, सौंफ और जीरा से बना काढ़े का सेवन करें।

इसके अलावा सुबह खाली पेट धनिया के बीज का पानी पिएं। यह भी आपको गैस की समस्या से राहत देगा।

अगर आपको भी गैस की समस्या होती है तो सोडियम का सेवन कम कर दें।

खाने को धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Gas Causing Foods And Remedy, Bloating, Gas Causing Foods, Gas, Gas Causing, गैस, nutritionist, onion, garlic, bloadting gas, stomach gas, stomach gas instantly, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी

Related Posts