Early Riser: सुबह जल्दी उठने में आता है आलस तो अपनाएं ये तरीके, जल्द बन जाएंगे अर्ली बेड पर्सन

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 29, 2023

Early Riser: सुबह जल्दी उठने में आता है आलस तो अपनाएं ये तरीके, जल्द बन जाएंगे अर्ली बेड पर्सन

कहते हैं कि सफल लोगों की पहचान सुबह समय से उठना होती है। सुबह जल्दी उठने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन सुबह के समय उठना तो सभी चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से ऐसा नहीं हो पाता है। तो वहीं कुछ लोग अलार्म लगाकर सोते हैं। लेकिन जब दूसरे दिन अलार्म बजता है, तो आलस के कारण हम नहीं उठ पाते हैं। वहीं अलार्म भी बजते-बजते बंद हो जाता है। बता दें कि सुबह न उठने का सबसे बड़ा कारण आलस होता है। जो हमको सुबह जल्दी उठने से रोक देता है।


वहीं सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी उठना किसी मुश्किल काम से कम नहीं है। हांलाकि सुबह उठने के कई फायदे होते हैं। सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर पूरा दिन एनर्जी से भरपूर होता है। इसके अलावा यह सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग खुद भी सुबह जल्दी उठते हैं और परिवार के अन्य लोगों को भी सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सुबह जल्दी उठने की कोशिश करते हैं, लेकिन आलस के कारण नहीं उठ पाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सुबह जल्दी उठने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं।


सुबह जल्दी उठने के टिप्स


न खाएं देर रात खाना

अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो रात में देर से खाना खाने से परहेज करें। क्योंकि कुछ लोग डिनर के बाद स्नैक्स आदि खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी यह आदत लगी है, तो आपको इसे छोड़ना होगा। क्योंकि सोने से कुछ देर पहले स्नैक्स खाने से, यह अच्छे से पचेगा नहीं। साथ ही हो सकता है कि आपके पेट में कुछ हलचल हो, जिससे कि आपको नींद नहीं आएगी। ऐसे में जब आप समय से सो नहीं पाएंगे, तो सुबह जल्दी उठ भी नहीं पाएंगे।


न करें फोन का इस्तेमाल

अगर आप देर रात तक फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि अगर आप रात में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी नींद का समय आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सोने से करीब 2 घंटे पहले से फोन का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। इससे आपको अच्छे और बेहतर नींद आएगी। साथ ही जब आप समय पर सोएंगे तो सुबह उठने में भी परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही सोने के दौरान फोन का इंटरनेट बंद करके सोना चाहिए। जिससे फोन पर आने वाले मैसेज आदि से आपकी नींद खराब न हो।


बायलॉजिकल क्लॉक 

आपको बता दें कि जब आप एक समय पर सोते हैं और एक ही समय पर जागते हैं, तो इस समय की बायलॉजिकल क्लॉक को आदत हो जाती है। ऐसे में यह रुटीन फॉलो न करने पर आपको उबासी आने लगती है और अगले दिन अपने समय पर आंख खुल जाती है। इसलिए प्रयास करें कि कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। 


ऐसे भगाएं आलस

अगर आप भी सुबह जल्दी उठ जाते हैं और फिर दोबारा सोने लगते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए। क्योंकि अगर आप सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही रहते हैं, तो आपको फिर से नींद आना लाजमी है। ऐसे में आप उठने के बाद कमरे की लाइट जला सकते हैं, क्योंकि लाइट की रोशनी से नींद धीरे-धीरे चली जाएगी। या फिर आप उठने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं, इससे आप आपको दोबारा नींद नहीं आएगी।


इन बातों का रखें खास ख्याल

सुबह समय से उठना और खुशी से उठना इस बात पर निर्भर करता है कि आप रात में किस तरह से सोते हैं। अगर आप रात में चैन की नींद लेना चाहते हैं, तो आप अपने कमरे को पर्याप्त ठंडा रखें, कंफर्टेबल कपड़े पहने और बिना किसी टेंशन के सोएं। वहीं रात में ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आपका पेट ज्यादा भारी होगा, तो आपको सोने में दिक्कत होगी। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Early Riser, Waking up, Healthy Tips, Waking Up Early, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, सुबह जल्दी उठने के टिप्स, मॉर्निंग टिप्स, Early Bed Person, Morning Tips

Related Posts