रोजाना भिगाकर खाएं ये 5 चीज़ें बीमारियाँ रहेंगी आपसे कोसों दूर

  • प्रिया मिश्रा
  • Nov 02, 2021

रोजाना भिगाकर खाएं ये 5 चीज़ें बीमारियाँ रहेंगी आपसे कोसों दूर

स्वस्थ रहने के लिए हमारा खानपान अच्छा होना चाहिए। हम जो भी खाते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ चीज़ों को भिगोकर सुबह खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। इसके लिए बस इन चीज़ों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका सेवन कर लें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह कौन सी चीज़ें भिगोकर खानी चाहिए -  


बादाम 

भीगे हुए बादाम खाने से याद्दाश्त तेज होती है यह तो आपने सुना होगा। लेकिन भीगे हुए बादाम खाने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बादाम प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है और रोजाना इसके सेवन से मांसपेशियों मजबूत बनती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करने से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।


अलसी के बीज 

सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। अलसी के बीजों को भिगोकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ्य रहता है। इसके अलावा यह शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए अलसी के बीज खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। 


मेथी दाना 

मेथी दाने का इस्तेमाल खाने में तड़के के लिए होता है। लेकिन अगर इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और फॉस्फोरस होता है जो हमारे पाचनतंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट भीगे हुए मेथी दाने का सेवन करने से डायबिटीज और अनियमित पीरियड्स की समस्या में फायदा होता है। इसके अलावा इससे दाँत और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।   


मुनक्का 

मुनक्का का इस्तेमाल का आमतौर पर दलिया, खीर या अन्य चीज़ों में होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। मुनक्का में मौजूद पोटैशियम से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने में भी मदद मिलती है। वहीं इसमें नेचुरल शुगर होती है जो स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचाती है इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए मुनक्के खाने से एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी राहत मिल सकती है।


अंकुरित मूंग दाल

अंकुरित मूंग दाल का सेवन आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते में करते हैं। यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। रोजाना सुबह भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी मौजूद होता है। इसे खाने से पाचन सही होता है और कब्ज व गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, eat these soaked things every morning, roj kaunsi cheezein bhigakar khani chahiye, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, कौन सी चीज़ें भिगोकर खानी चाहिए

Related Posts