नियमित रूप से मूली के पत्तों से बना जूस पीने से होंगे चमत्कारी फायदे, ये बीमारियाँ होंगी छूमंतर

  • प्रिया मिश्रा
  • Dec 16, 2021

नियमित रूप से मूली के पत्तों से बना जूस पीने से होंगे चमत्कारी फायदे, ये बीमारियाँ होंगी छूमंतर

सर्दियों में मूली का इस्तेमाल परांठे बनाने के लिए या सलाद के रूप में खूब किया जाता है। आमतौर पर लोग मूली के परांठे बनाते समय इसके पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के पत्ते हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके पत्तों में सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मूली के पत्तों से बने जूस का सेवन कारण से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में लाभ होता है। मूली के पत्तों से बने जूस का सेवन करने से कब्ज, लो ब्लड प्रेशर और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको मूली के पत्तों का जूस पीने के फायदे बताने जा रहे हैं -


मूली के पत्तों का जूस हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसके जूस का सेवन कारण से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।


आपको बता दें कि मूली के जूस के सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर होती है। मूली के पत्तों में उच्च मात्रा में सोडियम पाया जाता है जो शरीर में नमक की कमी को दूर करने में मदद करता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। 


मूली के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। मूली के जूस का सेवन करन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती। इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है। 


मूली के जूस का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याएँ भी दूर होती हैं। मूली के पत्ते खून को साफ़ करने में मदद करते हैं जिससे पिंपल्स, खुजली, फुंसियां, रैशेज आदि समस्याओं को दूर होती हैं।   


मूली के पत्तों का जूस पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इस जूस को पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम मिलती है। जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए मूली का जूस पीना जूस फायदेमंद साबित हो सकता है।


मूली के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है और एंटीऑक्सिडेंट होता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एन्थोसायनिन कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। मूली के पत्तों का जूस पीने से कोलन, पेट, गुर्दा और आंतों के कैंसर से बचाव होता है।


इस तरह बनाएं मूली के पत्तों का जूस

मूली के पत्तों का जूस बनाने के लिए मूली के पत्तों को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इस जूस में काला नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू मिक्स कर लें और इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, radish leaves juice, radish leaves juice benefits, mooli ke patton ka juice, mooli ke patton ka juice peene ke fayde, हेल्थ टिप्स, फ़िटनेस टिप्स, मूली के पत्तों का जूस, मूली के पत्तों का जूस पीने के फायदे

Related Posts