Health Tips: क्या आप जानते हैं वजन चेक करने का सही तरीका, ऐसी स्थिति में नहीं चेक करना चाहिए वेट

  • अनन्या मिश्रा
  • Aug 29, 2023

Health Tips: क्या आप जानते हैं वजन चेक करने का सही तरीका, ऐसी स्थिति में नहीं चेक करना चाहिए वेट

वेट घटाने या बढ़ाने से पहले हम सभी को अपनी सही वजन का पता होना जरूरी होता है। इसके लिए वजन मापने वाली मशीन का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। लेकिन कई बार मशीन वजन ज्यादा या कम दिखाती है। ऐसे में हमें लगता है कि मशीन खराब है। लेकिन ऐसा नहीं है। वजन गलत तरीके से चेक करने की वजह से आपको सही वजन का पता नहीं चल पाता है।

 

इसके अलावा आपको सबसे पहले यह पता होना चाहिए कि बार-बार वजन चेक करने की आदत सही नहीं होती है। आपको सप्ताह में 1 बार से ज्यादा वजन नहीं चेक करना चाहिए। इसके अलावा भी कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जिसमें वजन मापने से बचना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वजन की जांच करने के सही और गलत तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। 


वर्कआउट के ठीक बाद न चेक करें वजन

कुछ लोग एक्सरसाइज करने के फौरन बाद उसका रिजल्ट चाहते हैं। लेकिन यह तरीका गलत है। इससे आपको सही रिजल्ट नहीं मिलेगा। एक्सरसाइज के बाद पसीना निकलता है और फ्लूड की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए फ्लूड लॉस की समस्या हो सकती है। ऐसे में जब आप एक्सरसाइज के फौरन बाद अपने वेट चेक करते हैं, तो मशीन में वह संख्या दिखती है, जो आपके वजन से कम होती है। 


वीकेंड के ठीक बाद न चेक करें वजन

अगर आप वीकेंड के फौरन बाद वजन चेक करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अधिकतर लोग वीकेंड अपना मनपसंद खाना खाते हैं। वहीं वीकेंड में हम सभी एक्टिव भी कुछ खास नहीं होते हैं। कई लोग पूरे सप्ताह जिम और एक्सरसाइज से ब्रेक लेने के बाद वीकेंड पर सिर्फ आराम करते हैं। ऐसे में अगर आप वीकेंड के बाद अपने वेट चेक करते हैं, तो आपका वजन बढ़ा हुआ दिखेगा। ऐसे में कुछ लोग मोटिवेशन खो देते हैं। इसलिए वीकेंड के बाद वेट चेक करने से बचना चाहिए।


पीरियड्स के दौरान न चेक करें वेट

पीरियड्स के दौरान बॉडी हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है। इस दौरान ब्‍लोट‍िंग और वॉटर र‍िटेंशन की समस्‍या हो सकती है। इसलिए ऐसे समय पर वजन चेक करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान चेक किया हुआ वजन सही नहीं होगा। गलत रिजल्ट देख आप भ्रमित हो सकते हैं।


कब्ज होने पर न चेक करें वेट

कब्ज में अस्थाई रूप से वेट बढ़ जाता है। कब्ज की समस्या में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं कब्ज की समस्या दूर होने के बाद अपना वेट चेक कर सकते हैं। सोड‍ियम या नमक युक्‍त भोजन खाने के बाद भी वेट चेक नहीं करना चाहिए।


वेट चेक करने का सही समय और तरीका

वेट करने का सही समय सुबह का होता है। अगर आप भी सही रीडिंग लेना चाहते हैं, तो सुबह खानी पेट वजन जांचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसाऱ, सुबह फ्रेश होने के बाद वजन चेक करना चाहिए। वजन जांचने का सही तरीका यह है कि आप सप्ताह में एक बार सुबह खाली पेट वजन चेक करें। इस दौरान ध्यान रखें कि आपको सिर्फ एक ही कपड़ा पहन कर अपना वजन चेक करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
When To Avoid Checking Weight, Weight Management, Best Time To Check Weight, Weight Loss Tips in Hindi, Weight Loss, Weight Loss Tips, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी

Related Posts