Health Tips: हिप्स और थाइज को परफेक्ट शेप देने के लिए डेली करें ये Exercises, मिलेगा Stubborn Fat से छुटकारा

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 28, 2026

Health Tips: हिप्स और थाइज को परफेक्ट शेप देने के लिए डेली करें ये Exercises, मिलेगा Stubborn Fat से छुटकारा

अगर आपके हिप्स और थाइज पर जिद्दी फैट जमा हो गया है। वहीं यह फैट हटाने के लिए आप कई तरीके अपनाकर थक चुकी हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सही डाइट और एक्सरसाइज से धीरे-धीरे इस जिद्दी फैट को कम किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप हिप्स और थाइज का जिद्दी फैट आसानी से कम कर सकती हैं।


डाइट में शामिल करें फैट कम करने वाली चीजें

अगर आप नीचे बताई गई चीजों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है और भूख कंट्रोल रहती है।


ब्रोकली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करता है। जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। वहीं ब्रोकली में मौजूद सल्फोराफेन शरीर में फैट स्टोरेज को कंट्रोल करता है।


फूलगोभी में फाइबर ज्यादा और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वेट लॉस में यह भी मददगार होता है। यह पेट को जल्दी भरता है, जिस कारण आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।


अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह पाचन को स्लो करके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। इससे क्रेविंग्स कम होती है।


मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह इसको खाने से मसल्स को सपोर्ट मिलता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इसके सेवन से लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।


ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक फाइबर पाया जाता है। जोकि ब्लड शुगर को धीरे बढ़ने देता है। इससे अचानक भूख लगने और जंक फूड की क्रेविंग कम हो सकती है।


ग्रीन टी में कैफीन और कैटेचिंस पाया जाता है। जो बॉडी की कैलोरी बर्न की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह फैट ऑक्सिडेशन को भी सपोर्ट करता है।


स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसी बेरीज में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। यह मीठा खाने की क्रेविंग्स को हेल्दी तरीके से कंट्रोल करती है।


लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है। यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है और सूजन को कम करता है। इसके साथ ही लहसुन पाचन को भी बेहतर करता है।


करें ये एक्सरसाइज

हिप्स और जांघों की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने और लोअर बॉडी को टोन करने के लिए आप नीचे बताई गई एक्सरसाइज कर सकती हैं। रोजाना अभ्यास करने से मसल्स मजबूत होती हैं, स्टैमिना बढ़ता है और बॉडी शेप बेहतर दिखता है।


सूमो स्क्वाट्स

सूमो स्क्वाट्स करने के लिए पैरों को कंधों से थोड़ा ज्यादा चौड़ा रखें।

अब पंजों को हल्का सा बाहर की ओर मोड़ें।

फिर दोनों हाथों को बाहर की तरफ रखें।

अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर नीचे बैठें, जैसे चेयर पर बैठा जाता है।

ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी पीठ सीधी हो।

फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें।

इसको 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

सूमो स्क्वाट्स हिप्स, इनर थाइज और ग्लूट्स को टोन करती है।


लेग एक्सटेंशन

इसको करने के लिए एक चेयर पर सीधा बैठ जाएं।

अब पैरों को आगे की तरफ धीरे-धीरे सीधा करें।

इसको कुछ सेकेंड के लिए रोकें और फिर नीचे लाएं।

ध्यान रहे कि एक्सरसाइज करते समय झटके न दें।

इसको 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

यह एक्सरसाइज जाघों की मसल्स को मजबूत करने के साथ पैरों के शेप सुधारने में मदद करती है।


स्टेप अप

इस एक्सरसाइज के लिए किसी मजबूत बेंच, सीढ़ी या स्टेप के सामने खड़े हों।

अब दाएं पैर को स्टेप पर रखकर शरीर को ऊपर उठाएं।

फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।

अब सेम यही प्रोसेस दूसरे पैर से दोहराएं।

दोनों पैर से 3 सेट × 15 रेप्स में करें।


डोंकी किक्स

इस एक्सरसाइज को करने के लिए योगा मैट पर हाथों और घुटनों के बल जाएं।

इस दौरान पीठ सीधी रखें और एक पैर पीछे की ओर ऊपर उठाएं।

पैर को ऊपर ले जाकर ग्लूट्स पर प्रेशर फील करें।

अब पैर को धीरे-धीरे नीचे लाएं और दूसरे पैर से यह प्रोसेस दोहराएं।

दोनों पैरों से 3 सेट × 15 रेप्स में करें।

इस एक्सरसाइज को करने से हिप्स शेप में, लोअर बॉडी टोन और लोअर बॉडी को टोन होती है।


बरतें ये सावधानियां

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले 5 मिनट वार्मअप जरूरी होता है।

सही पोश्चर बनाएं, जिससे आप चोट आदि से बचे रहें।

अच्छे रिजल्ट पाने के लिए हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Stubborn Fat, Diet Tips for Weight Loss, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Weight Loss, Lower Body Toning

Related Posts