Better Digestive System: इस मिनरल्स से सही करें डाइजेशन सिस्टम, पेट की समस्या के लिए रामबाण है ये उपाय

  • अनन्या मिश्रा
  • May 13, 2023

Better Digestive System: इस मिनरल्स से सही करें डाइजेशन सिस्टम, पेट की समस्या के लिए रामबाण है ये उपाय

स्वस्थ और सेहतमंद बने रहने के लिए हमारा पाचन दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। क्योंकि पेट का सही तरह से साफ न होना, खाने के बाद पेट फूलना, गैस बनना और सही से भूख न लगना आदि ऐसे बहुत सारे लक्षण होते हैं, जो हमारे खराब पाचन की की ओर इशारा करते हैं। लेकिन कई बार हम इस संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती करते हैं। इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमारे खानपान का हमारे डाइजेशन पर असर पड़ता है। इसलिए डाइजेशन सही होने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


बता दें कि हमारे डाइजेशन सिस्टम को सुधारने के लिए हमारे किचन में तमाम सारी चीजें मौजूद रहती हैं। ऐसे में अगर आपको इनडाइजेशन की समस्या है और आप इसको ठीक करना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डाइजेशन सुधारने का एक अचूक नुस्खा बताने जा रहे हैं। डाइटीशियन द्वारा दी गई जानकारी हम यहां आपको देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस अचूक नुस्खे के बारे में...


इनडाइजेशन की बड़ी वजह

सही मात्रा में पानी न पीने से भी हमारा पाचन खराब होने लगता है। पाचन संबंधी दिक्कतों के लिए डिहाइड्रेशन भी एक वजह होती है। डिहाइड्रेशन से सिरदर्द, कब्ज व पेटदर्द की भी समस्या हो सकती है। सही मात्रा में पानी नहीं पीने से पेट सही से साफ नहीं हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार सही मात्रा में पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन व  इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। 


डाइटीशियन के अनुसार, ऐसा तब होता है, जब आपका शरीर उस पानी को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। हालांकि इसको बेहद आसान तरीके से ठीक किया जा सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको पानी में कुछ मिनरल्स मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में न तो पानी की कमी होती है और न ही पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।


ऐसे सुधारे डाइजेशन

डिहाइड्रेशन भी पाचन से जुड़ी दिक्कतों का बहुत बड़ा जिम्मेदार है। शरीर में पानी सही से ऑब्जर्व हो, इसलिए पानी में मिनरल्स यानी की समुद्री नमक मिलाकर पीना चाहिए। इसके लिए आपको पानी में सिर्फ एक चुटकी सी सॉल्ट यानी की समुद्री नमक मिलाकर पीना है। कुछ ही दिनों में आपको पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता दिखाई देने लगेगा। बता दें कि सी सॉल्ट को सेंधा नमक से ज्यादा हेल्दी माना जाता है। समुद्री नमक डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के साथ ही ओरल हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। सी सॉल्ट में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Better Digestive System, Better Digestion, How to Improve Digestion, food for Digestion, Digestion, Best Juice For Digestion, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी,

Related Posts