Health Tips: सही समय पर Blood Test से आसान हो जाता है Childhood Leukemia का इलाज

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 17, 2026

Health Tips: सही समय पर Blood Test से आसान हो जाता है Childhood Leukemia का इलाज

बचपन का दौर हंसी-खुशी और ऊर्जा से भरपूर होता है। लेकिन जब सेहत संबंधी कोई गंभीर समस्या सामने आती है, तो माता-पिता का चिंतित होना स्वभाविक है। खासकर जब बच्चों को होने वाले कैंसर या 'ल्यूकेमिया' की बात सामने आती है। तो परिवारों के सदस्यों के मन में कई तरह का डर और अनिश्चितताएं पैदा होती हैं। लेकिन अगर माता-पिता इसके शुरूआती संकेतों और सही कारणों को समझ जाएं, तो इस बीमारी से मुकाबला करने में बड़ी मदद मिल सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बच्चों को होने वाले कैंसर या 'ल्यूकेमिया' के शुरूआती लक्षणों और बचाव के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

बच्चों और बड़ों के कैंसर में फर्क

सबसे पहले यह समझना जरूरी होता है कि बड़ों और बच्चों में होने वाले कैंसर में बहुत फर्क होता है। बड़ों में कैंसर के पीछे शराब, तंबाकू और गलत लाइफस्टाइल या खानपान जैसी आदतें जिम्मेदार होती हैं। वहीं बच्चों में इस बीमारी के होने की वजह लाइफस्टाइल या माता-पिता की गलती नहीं होती है।

दरअसल, यह पूरी तरह से शरीर की कोशिकाओं के DNA में प्राकृतिक रूप से होने वाले म्यूटेशन या फिर बदलावों का रिजल्ट होता है। हालांकि कुछ मामलों में आनुवांशिक वजह भी हो सकते हैं। इसलिए ब्लड कैंसर होने पर परिवारों को इसके लिए दोषी नहीं मानना चाहिए।

बच्चों को कैसे और क्यों होता है ब्लड कैंसर

बच्चों में ल्यूकेमिया सबसे आम कैंसर है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बढ़ते बच्चों को 'बोन मैरो' यानी अस्थि मज्जा काफी एक्टिव रहता है। जहां पर खून की नई कोशिकाएं बनती रहती हैं। लगातार शारीरिक विकास की वजह से कोशिकाओं का विभाजन काफी तेजी से होता है। इस प्रोसेस के दौरान अगर कंट्रोल करने वाले जींस में किसी तरह की गड़बड़ी आ जाए, तो असामान्य व्हाइट ब्लड सेल्स अनियंत्रित होकर बढ़ना शुरू हो जाती है। जिस कारण ल्यूकेमिया की स्थिति बनती है।

शुरूआती लक्षण

बच्चों में ब्लड कैंसर के शुरूआती लक्षण किसी आम वायरल या मौसमी संक्रमण की तरह दिख सकते हैं। जिस कारण कई बार माता-पिता को भी भ्रम हो जाता है। लेकिन कुछ खास संकेतों पर ध्यान देकर ब्लड कैंसर की समय पर पहचान की जा सकती है।

अगर बुखार लंबे समय तक रहता है और सामान्य दवाओं से ठीक नहीं होता है। या बार-बार ठीक होकर फिर फीवर आ जाए।

शरीर में दर्द और सूजन रहना। अक्सर बच्चों के हाथ-पैरों या फिर हड्डियों में दर्द रहना, जोड़ों या शरीर के अंगों में सूजन होना।

अगर बच्चे के शरीर जैसे कांख, गर्दन या शरीर के अन्य हिस्सों में ग्लैंड्स उभरी हुई दिखें या पेट में तिल्ली का आकारा बढ़ता नजर आए, तो इसको सामान्य समझने की गलती नहीं करना चाहिए।

बच्चा अगर चानक से थका-थका महसूस करने लगे, शरीर खून की कमी दिखे या खेलने जाने से कतराने लगे, तो भी यह ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है।

जानिए क्या करें और क्या न करें

बता दें कि यह सारे लक्षण टीबी, मलेरिया या सामान्य संक्रमण में भी आ सकते हैं। इसलिए घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। अगर कोई समस्या सामान्य इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रही है, तो फौरन बाल रोग विशेषज्ञ या डॉक्टर से मिलकर ब्लड टेस्ट आदि कराएं। क्योंकि अगर सही समय पर ब्लड कैंसर की पहचान हो जाए, तो इसके इलाज में सफलती की दर काफी बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Childhood Leukemia,Blood Cancer In Children,Bone Marrow,DNA Mutation,बाल कैंसर,Leukemia Symptoms,White Blood Cells,बच्चों में ब्लड कैंसर,Pediatric Cancer,ल्यूकेमिया के लक्षण,Health Tips

Related Posts