हिप्स में दर्द को ना करें नज़रअंदाज़, यह हो सकता है गंभीर, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

  • Healthy Nuskhe
  • Aug 12, 2020

हिप्स में दर्द को ना करें नज़रअंदाज़, यह हो सकता है गंभीर, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

आजकल हिप्स (कूल्हों) में दर्द की समस्या काफी आम हो गई है। बढ़ती उम्र के लोगों में यह समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं। कई बार गिर जाने या चोट लगने के कारण भी हिप्स में दर्द हो सकता है। लेकिन अगर आपको काफी समय से हिप्स में दर्द हो रहा हो और उठने-बैठने में भी मुश्किल हो रही हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपको हिप्स में दर्द रहता है तो आपको इस समस्या को  नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए वरना आपको बाद में बहुत ज़्यादा परेशानी हो सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की हिप्स में दर्द किन कारणों से होता है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इस समस्या से आप कैसे बच सकते हैं।  


हिप्‍स में दर्द के कारण -


हिप्स में दर्द कई वजहों से हो सकता है जैसे - 


हिप्स की हड्डियों के बीच में एक फ्लूइड होता है जो हड्डियों को आपस में आराम से काम करने में मदद करता है। इस फ्लूइड की कमी की वजह से हिप्स में दर्द की समस्या पैदा हो सकता है। 


ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से भी हिप्स में दर्द की समस्या हो सकती हैं। चोट लगने के बाद यह समस्या सामने आती हैं। 


जिन लोगों को आर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या होती है उन्हें  कूल्हे में दर्द की समस्या हो सकती है।  इस समस्या में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जैसे-जैसे समस्या बढ़ती है, दर्द भी बढ़ता है। 


गिरने या फिसलने के कारण फ्रैक्चर हो सकता है जिसकी वजह से हिप्स में दर्द हो सकता  है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं जिससे उनके टूटने का खतरा ज़्यादा रहता है। 


हिप्स पेन का एक कारण इंफेक्शन भी हो सकता है। हिप्स जॉइंट्स में किसी तरह का इंफेक्शन होने से भी हिप्स में दर्द हो सकता है।

  

ज्यादा धूम्रपान करने से या लंबे समय तक स्टेरॉइड्स लेने से भी हिप्स में दर्द की समस्या हो सकती है। 


महिलाओं में 40 वर्ष की उम्र के बाद बोन डेंसिटी कम होने लगती है जिसकी वजह से हड्डियों में दर्द हो सकता है या हड्डियाँ टूट सकती हैं 


नसों में दबाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। ज़्यादा टाइट कपड़े पहनने से नसों में दवाब पड़ता है जिसकी वजह से हिप्स में दर्द हो सकता है 


उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है जिसकी वजह से हिप्स में दर्द हो सकता  है। 


लक्षण - 

जांघों में और शरीर के निचले हिस्से में तेज दर्द होना 

हिप्स जॉइंट्स में दर्द होना 

हिप्स जॉइंट्स की बनावट बिगड़ती हुई लगें

कमर या हिप्स में सूजन होना 

पैर या हिप्स हिलाने पर तेज दर्द होना 


बचाव के तरीके - 


एक्‍सरसाइज करें 

हिप्स में दर्द से बचाव करने के लिए नियमित एक्‍सरसाइज करें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करने से इस समस्या से आराम मिलता है।


बर्फ से सिकाई

हिप्स में दर्द से आराम पाने के लिए बर्फ से सिकाई करें। इसके लिए किसी कपड़े या तौलिए में आइस क्यूब डालकर उससे प्रभावित हिस्से की सिकाई करें। ध्यान रखें कि नहाने के तुरंत बाद बर्फ की सिकांई ना करें। 


मालिश करें 

हिप्स में दर्द होने पर तेल की मालिश करने से दर्द में बहुत राहत मिलती है। हिप्स पेन में मालिश करने के लिए तिल का तेल बहुत असरदार होता है। 

 

खान-पान का ध्यान रखें 

हिप्स पेन की समस्या से बचने के लिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। अपने खाने में विटामिन ई और कैल्शियम युक्त चीज़ें शामिल करें। खाने में हरी सब्जियाँ, दूध, दही और ओमेगा 3 और विटामिन ई युक्त चीजें जैसे मछली, मूंगफली, तिल और बादाम शामिल करें। 


डॉक्टर की सलाह लें 

यदि हिप्स में दर्द ज़्यादा हो तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें और डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
hips joint pain, hips pain, how to treat hips pain, symptoms of hips pain, hips me dard, how to prevent hips pain, कूल्हों में दर्द, हिप्‍स में दर्द के कारण, what causes hips pain

Related Posts