Health Tips: Sunburn के बाद जलन और रैशेज? मामूली समझने की ये भूल बढ़ा रही है Skin Cancer का रिस्क

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 22, 2026

Health Tips: Sunburn के बाद जलन और रैशेज? मामूली समझने की ये भूल बढ़ा रही है Skin Cancer का रिस्क

गर्मी का मौसम आते ही लोग तेज धूप और पसीने से परेशान हो जाते हैं। गर्मियों में तेज धूप होने की वजह से जलन, रेडनेस और सनबर्न होना काफी आम समस्या है। जिसको अधिकतर लोग नजरअंदाज करने की गलती करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनबर्न की समस्या को मामूली समझना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि सनबर्न की समस्या भी स्किन कैंसर का रूप ले सकती है। इसलिए इससे सावधान रहने के साथ-साथ बचाव करना भी जरूरी है।


स्किन कैंसर खतरा

सूरज की किरणें जीवन के लिए ऊर्जा और विटामिन डी का स्त्रोत है। लेकिन कभी-कभी यह जानलेवा भी हो सकती हैं। सूर्य की पराबैंगनी किरणें स्किन की कोशिकाओं को कमजोर करके कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म दे सकती है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में मेलेनोमा की वजह से करीब 60,000 लोगों की मौत हुई। इस बीमारी से पुरुषों के प्रभावित होने की संभावना महिलाओं की तुलना में ज्यादा पाई गई है।


बचाव के उपाय


छाया में रहें

दिन में 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप सबसे ज्यादा तेज होती है। इसलिए इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।


खुद को कपड़ों से ढकें

जब भी आप धूप में निकल रहे हों, तो इस दौरान खास ध्यान रखें कि हल्के और पूरी स्किन को कवर करने वाले कपड़े पहनें। वहीं सिर को धूप से बचाने के लिए टोपी और धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें।


सनस्क्रीन लगाएं

धूप में निकलने पर कम से कम एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं।


सनबर्न से बचाव

गोरी रंग की स्किन पर सनबर्न लालिमा या गुलाबी रंग में दिखाई देता है।


गहरे रंग की स्किन पर जलन और खुजली के रूप में लक्षण उभर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Skin Cancer, Sunburns, Skin Cancer Warning, health tips, स्किन कैंसर, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Skin Cancer Prevention, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Summer Health Risks

Related Posts