हेल्थी और फिट रहना चाहते हैं तो आज ही अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लें ये हेल्थ ऐप्स

  • Healthy Nuskhe
  • Aug 22, 2020

हेल्थी और फिट रहना चाहते हैं तो आज ही अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लें ये हेल्थ ऐप्स

आजकल की व्यस्त जीवनशैली और काम के चलते हम अकसर अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अपनी खान-पान की गलत आदतों और लाइफस्टाइल के कारण हम कई बीमारियों को बुलावा दे देते हैं। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना भी बेहद जरूरी है। अगर आप अपनी व्यस्त जीवनशैली के चलते अपनी हेल्थ के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं तो चिंता मत कीजिए। अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद  से घर बैठे ही अपनी सेहत  रख सकते हैं। आजकल ऐसे बहुत से हेल्थ ऐप्स हैं जो आपको फिट रखने में आपकी मदद करते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी डेली कैलोरी, एक्टिविटी लेवल, स्लीप साइकिल और परफॉरमेंस ट्रैक कर सकते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स तो आपकी बॉडी टाइप और गोल के मुताबिक डाइट व वर्कआउट प्लान भी उपलब्ध कराते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ बेस्ट हेल्थ ऐप्स के बारे में बताएंगे जो आपको स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं  - 


माय फिटनेस पाल 

सभी हेल्थ ऐप्स में माय फिटनेस पाल ऐप काफी ज़्यादा पॉपुलर है। यह एक फूड ट्रैकिंग ऐप है जो आपको आपके  खाने की न्यूट्रिशन और कैलोरी की जानकारी  देता है। इस ऐप की मदद से आप अपनी डेली कैलोरी ट्रैक कर सकते हैं।  इस ऐप पर फिटनेस से जुड़ी तमाम जानकारी और हेल्थ टिप्स मिल जाते हैं। इस ऐप पर आप अपना गोल सेट कर सकते हैं और अपनी डाइट, एक्सरसाइज और वेट लॉस को ट्रैक कर सकते हैं। इस ऐप पर आपके गोल के हिसाब से आपको जरूरी हेल्थ टिप्स उपलब्ध होती है। 


क्योर फिट 

क्योर फिट एक बेहतरीन भारतीय हेल्थ ऐप है। इस ऐप के जरिए आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राइमरी हेल्थ, फिजिकल और मेन्टल फिटनेस और फूड न्यूट्रिशन से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है। इस ऐप के जरिए आप लाइव योगा और वर्कआउट सेशन में भाग ले सकते हैं। इस ऐप पर यूजर के गोल मुताबिक कस्टमाइज्ड डाइट और वर्कआउट प्लान उपलब्ध होता है। इस ऐप में प्रोफेशनल ट्रेनर और परफॉरमेंस ट्रैक करने की सुविधा भी है। इसके अलावा आप दूसरे लोगों के साथ भी अपनी परफॉरमेंस की तुलना कर सकते हैं और उनके साथ कम्पीट कर सकते हैं। क्योर फिट ऐप में मेडिटेशन और हेल्थ गाइडेंस के लिए बहुत सी वीडियो उपलब्ध हैं। 


हेल्थ टैप 

हेल्थ टैप के जरिए आप घर बैठे ही डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ जुड़ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य-संबंधी किसी भी सवाल का जवाब चाहिए तो आप हेल्थ टैप के जरिए अपने सवाल का जवाब पा सकते हैं। हेल्थ टैप ऐप पर अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर 7 लाख से भी लेख और जानकारी मौजूद हैं। इस हेल्थ ऐप के माध्यम से आपको डॉक्टर से 24 घंटे के अंदर ही अपने सवाल का जवाब फ्री में मिल जाता है। हेल्थ टैप के माध्यम से आप किसी डॉक्टर से मिलने का समय भी ले सकते हैं।


हेड स्पेस 

स्वस्थ्य रहने के लिए सही खाने और एक्सरसाइज के साथ कई और चीज़ों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य) भी फिजिकल हेल्थ (शारीरिक स्वास्थ्य) जितनी ही जरूरी है। एक रिसर्च के मुताबिक मेडिटेशन यानि ध्यान से तनाव कम करने में मदद मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। हेड स्पेस ऐप पर कई तरह के मेडिटेशन सेशन मौजूद हैं जिनसे अच्छी नींद लाने, तनाव कम करने और एंग्जायटी कम करने में मदद मिलती है। 


हेल्दीफाइमी 

यह एक भारतीय हेल्थ ऐप जो फिटनेस सर्विसेज प्रदान करता है। इस ऐप में ऑनलाइन फूड कैलोरी काउंटर का फीचर मौजूद है। इस ऐप पर कैलोरी ट्रैकिंग, वॉटर ट्रैकिंग और ऑन-द-क्लाउड फिटनेस कोचिंग की सुविधा उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप अपने गोल के मुताबिक प्लान ले सकते हैं और अपनी परफॉरमेंस ट्रैक कर सकते हैं। इस ऐप में पर्सनल ट्रेनिंग सर्विसेज भी उपलब्ध हैं जिनके जरिए कई सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट, फिटनेस ट्रेनर और योगा इंस्ट्रक्टर (योग प्रशिक्षक) वेट लॉस में आपकी मदद करते हैं। 


डेली योगा 

यह ऐप योगा करने वालों के लिए बेस्ट है। इस ऐप पर योगा से जुड़ी टिप्स और वेरिएशंस बताई जाती हैं। यह ऐप यूज़र के एक्सरसाइज सेशन को ट्रैक करने में मदद करने के लिए टिप्स और टाइमर के साथ इंस्ट्रक्शन भी देती है। इसके साथ ही इसमें एक वॉयस क्लिप फीचर भी मौजूद है जो योग सेशन के दौरान आपको फोकस करने में मदद करता है। 


फूडुकेट 

जैसा कि इस ऐप का नाम है, फूडकेट ऐप यूज़र को खाने के बारे में एजुकेट करता है। इस ऐप पर खाने के सामान से जुड़ी जानकारी मिलती है जो आपको हेल्थी और बैलेंस्ड डाइट खाने में मदद करती है। इस ऐप पर मार्किट में मिलने वाले फूड प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी मौजूद होती है। इसके लिए आपको फूड प्रोडक्ट का बारकोड स्कैन करना है और यह ऐप आपको उसकी न्यूट्रिशनल इंफॉर्मेशन, फायदे-नुक्सान और हेल्थी अल्टरनेटिव के बारे में बता देगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health and fitness tips, health and fitness tips in hindi, best health apps, best health apps in india, top health apps in india, best health and fitness apps for android, बेस्ट हेल्थ ऐप्स, टॉप हेल्थ ऐप्स, smartphone health apps

Related Posts