सामान्य नहीं है अक्सर होने वाला पेट दर्द, जानें इसके कारण और उपचार

  • सूर्या मिश्रा
  • Dec 28, 2022

सामान्य नहीं है अक्सर होने वाला पेट दर्द, जानें इसके कारण और उपचार

गैस, अपच, डायरिया या फ़ूड एलर्जी सामान्य पेट दर्द का कारण है जो घरेलू उपचार से ठीक हो जाता है। सामान्य पेट दर्द कुछ देर में अपने आप भी ठीक हो जाता है। लेकिन लगातार होने वाला दर्द, या तेज पेट दर्द, पेट दर्द के साथ बुखार को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, यह गंभीर हो सकता है। भोजन के तुरंत बाद पेट दर्द, गैस या बदहजमी का एक कारण इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है। पेट में पथरी और अल्सर जैसी परेशानियां होने पर भी खाने के बाद पेट में दर्द होता है। कोलन कैंसर और एब्डोमिनल एओर्टिक एन्युरिज्म जैसी परेशानियों का लक्षण भी पेट दर्द होता है। जानते है कुछ ऐसी ही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों के बारे में-


इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम में भोजन को पचाने में दिक्कत होती है और पेट में दर्द होता है। इसके कारण पेट में सूजन, गैस और मिचली की शिकायत होती है। यह क्रोनिक डिजीज है इसमें लम्बे समय तक इलाज चलता है।


गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज

इसमें एसिड रिफ्लेशन होता है जिससे सीने में जलन, पेट दर्द, और मिचली की समस्या होती है, समय पर इलाज ना होने से यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इलाज समय से होने पर गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज से छुटकारा पाया जा सकता है।


स्टमक फ्लू

स्टमक फ्लू का कारण कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन या वायरस हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज कहते है, इसके लक्षण भोजन के तुरंत बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त हैं। सामान्यतः यह दो से तीन दिनों के उपचार के बाद ठीक हो जाता है। अगर समस्या लम्बे समय तक ठीक नहीं होती है तो यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है।


पेप्टिक अल्सर

बैक्टीरियल इंफेक्शन और ज्यादा दवाओं के इस्तेमाल से पेप्टिक अल्सर या घाव हो सकता है, यह पेट में सूजन, दर्द और का कारण बनते है। समय रहते इलाज ना होने से स्थिति गंभीर हो सकती है।


ब्लेडर और यूरिन इंफेक्शन

यूरिन इंफेक्शन मुख्य वजह बैक्टीरिया संक्रमण होता है जिसके कारण पेट के निचले भाग में सूजन और दर्द की समस्या होती है। यूरिनरी इंफेक्शन किडनी से संबंधित परेशानी का भी लक्षण हो सकता है, समय रहते उपचार ना होने से यह किडनी फेल्योर की वजह हो सकता है। इसमें यूरिन से गंध आती है।


पित्त पथरी

पित्त की पथरी होने पर पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द होता है, कभी-कभी यह दर्द कंधो और पीठ तक भी फ़ैल जाता है। यह पथरी पित्ताशय की थैली में होते हैं, यह दो तरह के होते हैं कोलेस्ट्रॉल और वर्णक पथरी। इसका समय से उपचार ना होने से यह समस्या गंभीर हो सकती है।


पेट दर्द के अन्य कारण

- हेपेटाइटिस या यकृत की सूजन

- ह्रदय संबंधी बीमारियां

- पेट के किसी हिस्से में संक्रमण

- अग्नाशय, आंत या पेट के किसी अन्य अंग में कैंसर

- गुर्दा संक्रमण

- पेरिटोनिटिस या पेट के किसी भाग में सूजन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
stomach pain, symptoms of stomach pain, cause of stomach pain, gastrointestinal disorders, what is the cure of gastrointestinal disorders, stomach flue, health, health tips, health tips in Hindi, पेट दर्द, पेट दर्द का कारण

Related Posts