Health Tips: बार-बार बीमार पड़ने से हैं परेशान? ये 5 Superfoods बढ़ाएंगे Immunity
- अनन्या मिश्रा
- Jul 14, 2026

बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाती है, लेकिन यह मौसम कई शारीरिक चुनौतियों को भी न्योता देता है। हवा में नमी, गंदा पानी, उमस भरे वातावरण में बैक्टीरिया और वायरस से पनपने के लिए जगह बनाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो। इसके लिए खाने-पीने में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि कुछ सुपरफूड्स ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत की जा सकती है।
मॉनसून के सुपरफूड्स
तुलसी
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं तुलसी में यूजेनॉल नामक इसेंशियल ऑयल मौजूद होता है। जोकि बारिश के मौसम में सांस से जुड़ी समस्या से शरीर की रक्षा करता है।
ऐसे करें शामिल
खाने में भी तुलसी के पत्तों को शामिल किया जा सकता है। वहीं तुलसी का पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है।
अदरक
बता दें कि अदरक को नेचुरल पेनकिलर कहा जाता है। सर्दी-जुकाम में अदरक का सेवन किया जाता है। सूजन कम करने, इम्यून सेल को ज्यादा एक्टिव करने और इम्यूनिटी को मजबूत रखने में अदरक मदद करती है।
ऐसे करें शामिल
सब्जी बनाने के दौरान अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े शामिल कर सकती हैं। वहीं अदरक की चाय और काढ़ा भी अच्छा ऑप्शन है।
काली मिर्च
काली मिर्च में पिपेरिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। जोकि एंटी-बैक्टीरियल होने के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। वहीं कई रिपोर्ट्स में तो यह भी पाया गया है कि काली मिर्च शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को अच्छा रखती है।
ऐसे करें शामिल
काली मिर्च को सब्जी के मसाले में शामिल करने के साथ ही सूप में भी ऊपर से डालकर सेवन किया जा सकता है।
करी पत्ता
करी पत्ता न सिर्फ खाने में खुशबू नहीं बढ़ाता बल्कि करी पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें पाया जाने वाला कॅरोटीनोइड्स इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण रखता है।
ऐसे करें शामिल
आप खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए कढ़ी, करी पत्ता दाल और सूप में डाल सकती है।
नींबू
नींबू में विटामिन सी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह बॉडी में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। इसकी सहायता से शरीर इंफेक्शन से लड़ पाता है।
ऐसे करें शामिल
नींबू को आप ड्रिंक्स, चाय, सलाद, दाल और करी में शामिल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।