मानसून में इन फलों को खाने से बढ़ेगी इम्युनिटी, भूलकर भी ना खाएं ये फल


मानसून में इन फलों को खाने से बढ़ेगी इम्युनिटी, भूलकर भी ना खाएं ये फल

मानसून में मौसम बदलने की वजह से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। बारिश के मौसम में वायरल फीवर, फूड प्वाइजनिंग और इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में आज अपनी सेहत और खानपान का खास ख्याल रखें। मानसून में स्वस्थ रहने के लिए कई चीज़ों से परहेज करना चाहिए। वहीं, कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें मानसून में खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और बीमरियों का खतरा कम रहता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मानसून में कौन से फल खाने चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए - 


  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून में सड़क के किनारे ठेले पर मिलने वाले कटे हुए फल भूलकर भी नहीं खाने चाहिए। दरअसल, मानसून में संक्रमण का खतरा अधिक होता है इसलिए इस मौसम में स्ट्रीट फूड और ठेले पर मिलने वाले कटे हुए फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए। 
  • बरसात में बारिश की फुहारों के साथ गरमा-गरम पकोड़े-समोसे खाने का बहुत मन होता है। लेकिन ऐसा करने से आपका पेट ख़राब हो सकता है और आप बीमार हो सकते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक बरसात के मौसम में तली हुई चीजों से दूर रहना चाहिए। 
  • मानसून में पत्तेदार सब्जियां जैसे गोभी, पत्ता गोभी, पालक आदि नहीं खानी चाहिए क्योंकि बारिश में इनमें कीड़े पंप सकते हैं। 


मानसून में खाएं ये फल 

अनार

मानसून में अनार के सेवन से आप स्वस्थ रह सकते हैं। दरअसल, अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जिससे हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। ये हमें सर्दी-खांसी, जुखाम और संक्रमण से बचाते हैं। इसके साथ ही मानसून में अनार का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। 


लीची

बारिश के मौसम में लीची खाना भी फायदेमंद होता है। लीची में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। लीची खाने से शरीर में एंटीबॉडी भी बनती है जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। लीची में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सही रखता है और विटामिन सी से संक्रमण का खतरा कम होता है। 


चेरी

चेरी एक ऐसा फल है जो मानसून में आपको बहुत आसानी से मिल जाएगा। चेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। चेरी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है। चेरी के सेवन से ब्लड प्रेशर और यूरिक एसिड का स्तर कम होता है।     


नाशपाती

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आप नाशपाती का सेवन भी कर सकते हैं। विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर नाशपाती खाने से बारिश के मौसम होने वाले संक्रमण से बचाव होता है। 


आलूबुखारा

आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और आयरन शरीर में खून की कमी से बचाव करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन सी सर्दी-जुखाम से राहत दिलाता है। आलुबुखारा खाने से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Related Posts