डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये फल, लेकिन भूलकर भी नहीं करें इन फलों का सेवन

  • Healthy Nuskhe
  • Dec 15, 2020

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये फल, लेकिन भूलकर भी नहीं करें इन फलों का सेवन

डायबिटीज़ यानि शुगर की बीमारी आजकल बहुत आम हो गई है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक, हर उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज़ के मरीजों को अपने खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। अक्सर लोग डायबिटीज़ में फल खाना छोड़ देते हैं। लोगों में यह आम धारणा होती है कि फलों के सेवन से उनकी शुगर और ज्यादा बढ़ जाएगी। हालाँकि ऐसा नहीं है, कई ऐसे फल होते हैं जो डायबिटीज़ में फायदेमंद होते हैं और शुगर के मरीज इनका सेवन बेझिझक कर सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इनमें शुगर की अधिक मात्रा होती है इसलिए डायबिटीज़ के मरीजों को इनके सेवन से परहेज करना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की डायबीटीज़ के मरीजों को कौन से फल खाने चाहिए और कौन से फल नहीं खाने चाहिए -

    

अमरूद

अमरूद ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिस सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अमरूद का ग्लाइकैमिक इंडेक्स लो होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज अमरुद का सेवन कर सकते हैं। 

  

जामुन 

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेस्ट फ्रूट माना जाता है। जामुन के सेवन से ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डॉक्टर्स के मुताबिक जामुन के बीजों का पाउडर बनाकर खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।  


कीवी

डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। यह ब्लड शुगर या ग्लूकोज को एकदम से बढ़ने से रोकता है।


सेब

यह तो हम सब जानते हैं कि सेब हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स हर किसी को सेब खाने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सेब बेहद फायदेमंद होता है। सेब में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर होत जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।


संतरा

संतरा भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। संतरा में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है।


डायबिटीज़ में ना खाएं ये फल 

अनार 

अनार स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। एक अनार में 39 ग्राम के लगभग शुगर होती है। डायबिटीज के मरीजों को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए।


आम 

आम को फलों का राजा माना जाता है। आम में नेचुरल शुगर की ज्यादा मात्रा होती है। एक आम में लगभग 46 ग्राम शुगर होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 


चेरी 

चेरी का इस्तेमाल केक और आइसक्रीम बनाने में किया जाता है। चेरी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है लेकिन इसमें अधिक मात्रा में शुगर होती है। एक चेरी में लगभग 8 ग्राम शुगर होती है इसलिए डॉक्टर्स डायबिटीज़ के मरीजों को चेरी का सेवन ना करने की सलाह देते हैं। 


केला

इंस्टेंट एनर्जी के लिए केला बेस्ट फ्रूट माना जाता है। इसमें कैलोरी और कार्बोहायड्रेट की भरपूर मात्रा होती है जिससे हमारे शरीर को दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। लेकिन इसमें शुगर भी अधिक होती है। एक केले में लगभग 14 ग्राम शुगर होता है और 105 कैलोरी होती है। कैलोरी और शुगर ज्यादा होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों लिए हानिकारक होता है। डॉक्टर भी डायबिटीज रोगियों को केला नहीं खाना चाहिए की सलाह देते हैं।


अंगूर

अंगूर खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें भी अधिक मात्रा में शुगर होती है। 100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शुगर होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
diet for diabetes patients, which fruits to eat in diabetes, which fruits to avoid in diabetes, which fruit to eat and avoid in diabetes, डायबिटीज में क्या खाएं, डायबिटीज़ में क्या ना खाएं, डायबिटीज में कौन से फ्रूट्स खा सकते हैं, डायबिटीज में कौन से फल नहीं खाने चाहिए

Related Posts