Diet Tips: बारिश में बीमारियों से खुद को रखना चाहते हैं दूर, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 26, 2023

Diet Tips: बारिश में बीमारियों से खुद को रखना चाहते हैं दूर, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

मानसून के आते ही जहां बारिश की फुहारें भीषण और चिलचिलाती गर्मी से राहत देने का काम करती हैं। तो वहीं अन्य बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बना रहता है। बारिश में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम में साफ सफाई और अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साफ सफाई और डाइटे पर ध्यान देने से आम तमाम तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

 

शरीर का स्ट्रांग इम्यून सिस्टम इंफेक्शन के खतरे को कम करता है। साथ ही इसे मजबूत बनाने के लिए कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बारिश के मौसम में किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाकर चलना चाहिए।


बरसात के मौसम में फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। बारिश के मौसम में हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन अच्छा रहता है। ऐसे में आपको गेहूं, मूंग की दाल औक खिचड़ी आदि का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में आपको हरी सब्जियां जैसे भिंडी, टमाटर और तरोई आदि का सेवन करना चाहिए। लेकिन इन सब्जियों को अच्छे से धोकर खाना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी डाइट में सेब, अनार और केला आदि फलों को शामिल कर सकते हैं। 


इस फ्रूट्स और सब्जियां आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करती हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में दालचीनी, काली मिर्च और तेज पत्ता आदि को भी शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियां का खतरा भी कम होता है।

 

इन चीजों से रहें दूर

मानसून में आपको नॉनवेज फूड और ज्यादा तली-भुनी चीजों से दूर रहना चाहिए। वहीं डाइजेशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा सलाद में खाई जाने वाली सब्जियों को अच्छे से साफ करने के बाद ही उपयोग में लाना चाहिए। इंफेक्शन से बचने के लिए आपको जंक फूड और स्ट्रीट फूड को अवॉइड करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Rainy Season, Strong Immune system, Diet tips for Monsoon, Monsoon, Diet tips, Diet tips in Hindi, डाइट टिप्स, डाइट टिप्स इन हिंदी, हेल्थ टिप्स

Related Posts