Face Fat: चाहिए Perfect Jawline और Sharp Face Cut? डाइट में शामिल करें ये 5 Superfoods, जल्द दिखेगा असर

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 18, 2026

Face Fat: चाहिए Perfect Jawline और Sharp Face Cut? डाइट में शामिल करें ये 5 Superfoods, जल्द दिखेगा असर

फेस की लटकती चर्बी न सिर्फ हमारे लुक्स को खराब करती है, बल्कि इसके कारण उम्र भी ज्यादा नजर आती है। फेस फैट को कम करना इतना मुश्किल नहीं है। लेकिन फेस फैट को कम करने के लिए इसका सही तरीका पता होना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल, सही डाइट और फेशियल एक्सरसाइज की सहायता से इसको कम किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेस की चर्बी को कम करने के लिए डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए।


डाइट में करें ये बदलाव

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो जॉलाइन को कम करने और फेस फैट को कम करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें। हार्मोनल इंबैलेंस, एजिंग और अनियमित लाइफस्टाइल का असर फेस फैट पर होता है। इसके कारण जॉलाइन के आसपास चर्बी जमने लगती है। लेकिन डाइट में कुछ खास बदलावों की जरिए इसको कम किया जा सकता है।


न्यूट्रिएंट्स से भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेनी चाहिए। कैलोरीज को कम करें, लेकिन डाइट में पोषक तत्वों की कमी न होने दें। प्रोसेस्ड कार्ब्स जैसे सोडा, व्हाइट ब्रेड, रिफाइंड शुगर और पेस्ट्रीज को अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इनके कारण इंसुलिन स्पाइक होता है और चेहरे का फैट बढ़ने लगता है।


ब्लड शुगर को रेगुलेट करने और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने के लिए डाइट में ओट्स, क्विनोआ और शकरकंद जैसे कॉम्पलेक्स कॉर्ब्स को शामिल करना चाहिए। इनका सेवन करने से आपको 100-150 ग्राम से अधिक नहीं करना चाहिए।


प्रोटीन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट हिस्सा बनाना चाहिए। प्रोटीन रिच फूड शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करता है और फेस के पफीनेस को कम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वेट लॉस के समय भी मसल्स को नुकसान नहीं होता है।


सप्ताह में कम से कम दो बार फ्लैक्स सीड्स और ओमेगा- 3 से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और चेहरे के फैट को भी कम करने में मदद मिलती है।


रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। आप नींबू या खीरा से इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकती हैं। इससे जॉ एरिया के आसपास जमा हुआ फैट कम होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है।


डाइट में पोटैशियम से भरपूर चीजें जैसे पालक, केले और एवाकाडो को शामिल करना चाहिए। इनका सेवन करने से सोडियम लेवल रेगुलेट होता है और फेस की चर्बी कम होती है।


बाहर का खाना औऱ पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। जिससे शरीर में सोडियम कम हो सके।


मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए हल्दी, अदरक और ग्रीन टी को डाइट में शामिल करें। इससे फेस फैट के साथ-साथ बेली फैट भी कम होगा। आप चाहें तो 16:8 घंटे की फास्टिंग विंडो को फॉलो कर सकते हैं, इससे फैट कम होता है।


इसके अलावा रोजाना कुछ फेशियल एक्सरसाइज भी करना चाहिए। इन बदलावों को फॉलो करने से आपको 4 से 8 सप्ताह में असर दिखेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Face Fat, double chin, flabby cheeks, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Diet Tips, Superfoods, Lose Face Fat, Double Chin Reduction

Related Posts