World Food Safety Day 2024: अनहेल्दी खानपान से होती हैं सेहत संबंधी कई बीमारी, चौंका देगी WHO की ये रिपोर्ट

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 07, 2024

World Food Safety Day 2024: अनहेल्दी खानपान से होती हैं सेहत संबंधी कई बीमारी, चौंका देगी WHO की ये रिपोर्ट

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे एक एक वैश्विक अभियान है। इसका मुख्य मकसद लोगों को अनहेल्दी खाने और उससे होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराना है। वर्ल्ड हेल्थ के ऑर्गनाइजेशन मुताबिक हर दिन करीब 16 लाख लोग खराब खानपान के कारण बीमार होते हैं। वहीं खराब क्वालिटी के खाने के कारण 5 साल से कम उम्र वाले करीब 340 बच्चे अपनी जान तक गंवा देते हैं। जोकि चिंता का विषय है। इसलिए हर साल 07 जून 2024 को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है।


इतिहास

बता दें कि 20 दिसंबर 2018 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने फूड सेफ्टी डे मनाए जाने का फैसला लिया था। इस दिन को मनाने के लिए 07 जून की तारीख तय की गई। वहीं साल 2019 में पहली बार वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया गया था। 


थीम

हर साल UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन की तरफ से वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के मौके पर एक खास थीम निर्धारित की जाती है। जिसके तहत यह दिन मनाया जाता है। इस बार यानी की साल 2024 में 'सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य' थीम रखी गई है।


वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का उद्देश्य

अनहेल्दी खानपान के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस दिन तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को दूषित खानपान के खतरों के बारे में जागरुक किया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य एक व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान करना है। साथ ही लोगों को मिलावटी चीजों की परख के प्रति जागरुक करना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
World Food Safety Day, World Food Safety Day 2024, फूड सेफ्टी डे, वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे थीम, Food Safety Day, वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, Food Safety Day 2024 Date, World Food Safety Day Theme

Related Posts